NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, घर के पास खड़ा था युवक तभी हुआ हमला, दो संदेही हिरासत में… मुख्य आरोपी फरार

By Newsnow CG 20/11/2023
Share

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर क्षेत्र में बीती रात युवक की हत्या हो गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। रविवार रात को युवक अपने घर के पास खड़ा था इस दौरान आरोपी अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और कटर से गला रेत कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और देर रात तक दो संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार है।

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर वार्ड निवासी विजय पासवान अपने बड़े भाई प्रकाश पासवान के साथ ठेका मजदूरी करता था। उसके के घर के पास ही भूषण साहू  नाम का युवक भी रहता है। भूषण नशे का आदी है और अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। भूषण व विजय के बीच पुरानी रंजिश है। दो तीन साल पहले विजय की शिकायत पर भूषण के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था और तभी से वह बदल लेने का प्लान कर रहा था।

इस बीच रविवार रात 9 बजे के करीब उसने विजय पासवान कबीर मंदिर के पास अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। इस दौरान भूषण साहू पहुंचा और कटर से उसका गला रेत दिया। गला कटने से विजय लहू लुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी भूषण साहू की तलाश शुरू कर दी। भूषण साहू तो नहीं मिला लेकिन इस घटना के दौरान मौजूद दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 20/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article MS Dhoni यहां उठा रहे फाइनल मैच का लुत्फ, आज ही है पत्नी Sakshi का भी जन्मदिन
Next Article 59 प्रतिशत सीटों पर महिला मतदाता ज्यादा, आधी आबादी को भाजपा-कांग्रेस की ‘नकदी घोषणाओं’ ने लुभाया

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?