NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

लकड़ी चोरों ने फॉरेस्ट अफसर को पीटा, बीच में आए पत्नी व बेटी को भी घसीटा… अलाव तापने लकड़ी चुराने पहुंचे थे डीपो

By Newsnow CG 07/01/2024
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फॉरेस्ट अफसर की सपरिवार पिटाई का मामला सामने आया है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र के सन्ना वन परिक्षेत्र का है। यहां के डीपो से लकड़ी चुराने पहुंचे लगभग 10 युवकों ने इस कांड को अंजाम दिया। फॉरेस्ट अफसर व गार्ड ने इन युवकों को लकड़ी चुराने से मना किया तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं बीच बचाव करने पहुंची फॉरेस्ट अफसर की पत्नी व बेटी के साथ भी युवकों ने मारपीट की और जमीन पर घसीटा। फॉरेस्ट अफसर सन्ना थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित बीएफओ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सन्ना वन परिक्षेत्र के वनकर्मियों के परिसर से लगे लकड़ी डिपो में  शाहनवाज खान, रोहित साहू, रवि भगत, सैफ अंसारी, बबलू ठाकुर, राकेश ताम्रकर समेत 10 युवक ठंड में अलाव जलाने के लिए डिपो से लकड़ी चोरी कर रहे थे। इस दौरान वनपाल शांति स्वरूप तिवारी और निरंजन मिंज ने उन्हें मना किया। इस पर चोरी करने वाले युवा भड़क गए। युवक  गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की नौबत आ गई।

युवकों व वन कर्मियों के बीच विवाद बढ़ता देख बीएफओ सुधन साय पैंकरा बीच-बचाव करने पहुंचे। नशे में धुत कुछ युवाओं ने न केवल फॉरेस्ट ऑफिसर सुधन की पिटाई शुरू कर दी, बल्कि बीच बचाव में आए उसकी पत्नी व बेटी को भी घसीटकर मारा। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सन्ना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे ने बताया कि पीड़ितों ने लिखित शिकायत की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 07/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article राज्य में 15 जनवरी से मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह, जनजागरूकता के लिए आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
Next Article बांग्लादेश भाग्यशाली हैं कि भारत हमारा दोस्त है’, चुनाव वाले दिन पीएम शेख हसीना का संदेश

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?