NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai Breaking : सेक्टर-7 तालाब में कूदकर महिला ने दी जान, पति से विवाद के बाद घर से निकली और सुबह तालाब में मिली लाश

By Newsnow CG 26/08/2023
Share

भिलाई। सेक्टर-7 तालाब में बीती रात एक महिला ने कूदकर अपनी जान दे दी। शनिवार की सुबह टहलने निकले लोगों को तालाब में महिला की लाश दिखी। तालाब के किनारे एक मोबाइल बज रहा था जिसे टहलने वाले व्यक्ति ने उठाया और सामने वाले को इसकी जानकारी दी। मौके पर महिला का पति पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सेक्टर-6 निवासी प्रिती सिंह पति मनीष सिंह के रूप में हुई।  

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-6 बी मार्केट निवासी मनीष सिंह का पत्नी प्रीति सिंह (38) ने सेक्टर-7 तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के दो बच्चे हैं जिनके सिर से मां का साया छिन गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को प्रिती सिंह का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद वह किसी को बिना बताए घर से निकल गई। शनिवार सुबह उसकी लाश तालाब में मिली।

रात भर ढूंढता रहा पति
घर से निकलने के बाद जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उसका पति मनीष सिंह काफी देर तक उसे ढूंढता रहा। रिश्तेदारों व परिचितों के पास भी फोन किया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। सुबह 6 बजे सेक्टर-7 तालाब में टहलने वालों को प्रिती सिंह का मोबाइल किनारे रिंग होता मिला। इस दौरान किसी ने फोन उठाया तो मनीष सिंह ने बताया कि वह उसकी पत्नी का फोन है। इसके बाद उस व्यक्ति ने बताया कि फोन तालाब के पास पड़ा है और तालाब में किसी महिला का शव मिला है। यह सुनते ही मनीष सिंह तत्काल तालाब के पास पहुंचा और देखा तो वो लाश प्रीति सिंह की थी। पति मनीष सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी मां से काफी लगाव था और उसके गुजर जाने के बाद काफी परेशान रहती थी। घटना की रात भी वो अपनी मां को याद कर रो रही थी। इस बीच मनीष सिंह से उसका विवाद हो गया और वह घर से निकल गई।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 26/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article मदुरै में प्राइवेट पार्टी कोच में हुआ ब्लास्ट, झुलसने से 10 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल… जानिए हादसे का वजह
Next Article अनार खाएंगे तो नहीं होंगे बीमार, लेकिन फायदे के साथ जान लीजिए इसके नुकसान…

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?