NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

क्या कल से घट जाएंगे घरेलू सिलेण्डर के दाम, एक सितंबर से क्या-क्या होंगे बदलाव… पढ़ें पूरी खबर

By Newsnow CG 31/08/2023
Share

नईदिल्ली। कल यानी एक सितंबर से सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर आधार व पैन कार्ड लिंक तक कई अहम बदलाव हो रहे हैं जो कि आम आदमी के लिए जानना जरूरी है। यही 2000 रुपए के नोटों को जमा करने की डेड लाइन भी सितंबर में खत्म हो रही है।

एक सितंबर को सबसे बड़ा बदलाव घरेलू गैस सिलेण्डर के दामों को लेकर है। केंद्रीय कैबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का एलान किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपए की सब्सिडी के अलावा यह लाभ अलग से मिलेगा। ऐसे में इस स्कीम के लाभार्थियों को 400 रुपए प्रति सिलेंडर का लाभ होगा। सरकार ने इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान 29 अगस्त को किया है। ऐसे में सितंबर में जब आप सिलेंडर की बुकिंग करेंगे तो प्रति सिलेंडर आपको 200 रुपए कम चुकाना पड़ेगा।

इसके अलावा 2000 रुपए के नोटों को बदलने की डेडलाइन 30 सितंबर 2023 को समाप्त हो जाएगी। यानि 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए चंद दिनों का समय बाकी है। सरकार ने अभी तक इसके तारीख में बढ़ोत्तरी का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को चेक कर जल्द से जल्द 2000 रुपए के नोट नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। ऐसा नहीं करने पर 30 सितंबर के बाद आपको परेशानी हो सकती है या फिर सीधे कहें तो नुकसान उठाना पड़ा सकता है।

मुफ्त में आधार डाटा अपडेट करने का आखिरी मौका
अगर आप अपना आधार मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं तो आपको यह काम हर हाल में 14 सितंबर 2023 तक निपटा लेना चाहिए। UIDAI ने 14 सितंबर तक मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा को 14 जून तक ही दी गई थी उसके बाद इसे 14 सितंबर कर दिया गया। आप उक्त तारीख तक आप अपने आधार से जुड़े विवरण बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं।

पैन और आधार लिंक करने का आखिरी मौका
पैन और आधार कार्ड लिंक करने के मामले में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर कोई नागरिक इस महीने के आखिर तक पैन-आधार को लिंक नहीं करता है तो सितंबर महीने के बाद यानी एक अक्टूबर 2023 को उसका पैन कार्ड (Pan Card) निष्क्रय हो जाएगा। अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो इसका असर आपके डीमैट अकाउंट पर भी पड़ेगा। ऐसे में यह जरूरी है कि यह पेंडिंग काम जल्दी से जल्दी निपटा लें।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, सीएम बघेल ने दी बधाई
Next Article बेंगलुरु में ISRO वैज्ञानिक पर हमला, बीच रास्ते में रोकी कार, वीडियो वायरल

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?