NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : बेटा घर छोड़कर गया तो पिता ने कर दी पड़ोसी महिला की हत्या, जादू टोने का था शक… आरोपी गिरफ्तार

By Newsnow CG 20/11/2023
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास व जादू-टोने के शक में हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को शक था कि महिला ने उसके बेटे पर जादू टोना किया है जिसके कारण वह घर से भाग गया और वापस नहीं लौट रहा है। इसी बात को लेकर उसने महिला की हंसिया से वार कर हत्या कर दी। पुलिस को जब महिला का शव मिला और जांच की और आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के थाना नारायणपुर का है।

मिली जानकारी के अनुसार बोड़ातालाब निवासी सुमित कुजूर (18) शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता अनिल कुजूर लड़ाई-झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि सुमित कुजूर घर छोड़कर चला गया और जाते-जाते यह बोलकर गया कि वह जंगल में जाकर जहर खा लेगा। इसके बाद पिता अनिल कुजूर अपने बेटे सुमित की खोज में निकला लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात को गांववालों के साथ अनिल कुजूर लौट आया।

घर लौटने के बाद अनिल कुजूर शांत नहीं बैठा। उसे शक था कि पड़ोस में रहने वाली महिला अलपमुनी बाई (40) जादू टोना करती है। उसे यह भी शक था कि अलपमुनी बाई ने उसके बेटे पर जादू टोना कर दिया है इसलिए वह ऐसी हरकते करता है और इसी वजह से वह घर छोड़कर चला गया। गुस्से में अनिल कुजूर देर रात को महिला के घर पहुंचा और उसे बहाने से तालाब के पास ले गया। तालाब के पास पहुंचकर अनिल कुजूर ने हंसिया से महिला के बायें गाल एवं गर्दन पर वार कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अनिल कुजूर वहां से फरार हो गया।

बोड़ातालाब गांव निवासी रामप्रसाद भगत ने हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इधर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पुलिस ने अनिल कुजूर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसने हत्या कारण भी बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हंसिया को जब्त कर लिया है। अनिल कुजूर के खिलाफ धारा 302, 450 एवं छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधि 2012 की धारा 4, 5 का के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक जनक राम कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनानियुस टोप्पो, आरक्षक सुरेश टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 20/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article फाइनल में हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, ड्रेसिंग रूम की तस्वीर आई सामने
Next Article Bhilai : चुनाव निपटने के बाद भी दफ्तर से नदारद रहे 150 कर्मी, अपर आयुक्त ने दिया नोटिस थमाने का निर्देश

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?