NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बस्तर प्रवास पर, लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों में होने वाली बैठकों में करेंगे शिरकत

By Newsnow CG 31/03/2024
Share

भिलाई। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन के निर्देश पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जगदलपुर रवाना हो रहे हैं। बस्तर संभाग में लोकसभा की कुल आठ विधानसभा सीटों कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सेन समाज के प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क करेंगे तथा अगले चार दिन तक विभिन्न बैठकों में भी शामिल होंगे।

रायपुर विमानतल से जगदलपुर रवानगी पूर्व विधायक सेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अपने अनूठे आदिवासी मूल निवासियों और संस्कृति के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक बस्तर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, यह बीजेपी का गढ़ रहा है। यहां से बीजेपी 1998 से 2014 तक लगातार पिछले 6 चुनाव जीतते आ रही है। बस्तर उत्तर-पश्चिम में नारायणपुर जिले से, उत्तर में कोंडागांव जिले से, पूर्व में ओडिशा राज्य के नबरंगपुर और कोरापुट जिलों से, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में दंतेवाड़ा और सुकमा से घिरा हुआ है।

विधायक रिकेश ने कहा इस क्षेत्र में आदिवासी और उड़िया संस्कृति का अनूठा मिश्रण है तथा बड़ी संख्या में नाई समाज के लोग निवास करते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने नाई समाज से पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुरजी को भारत रत्न देकर पिछड़ा वर्ग का मान बढ़ाया है। मोदीजी ने ही वैशाली नगर से मुझे टिकट दिया और वैशाली नगर की जनता ने 41 हजार मतों के बड़े अंतर से मुझे जिताया है। छत्तीसगढ़ से लोकसभा की सभी 11 सीटों पर भाजपा को भारी मतों से जीता कर मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हम सभी संकल्पित हैं। छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन के निर्देश पर आज से मैं अगले चार दिन तक जगदलपुर प्रवास पर रहूंगा तथा इस दौरान सेन समाज सहित विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ अनेक बैठकों में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों के अंतर से विजयी बनाने अभेद्य रणनीति तय की जाएगी। बस्तर की कुल आठ विधानसभा सीटों पर अलग-अलग समय पर उनकी बैठकों का निर्धारण किया गया है जिसमें वह समाज के प्रतिनिधियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article खेलते-खेलते भटक गई तीन मासूम बच्चियां, पुलिस की सक्रियता से लौटे घर, परिजनों के खिले चेहरे
Next Article छत्तीसगढ़ पुलिस ने बढ़ाई झारखण्ड व ओडिशा सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, जशपुर एसपी शशिमोहन ने किया निरीक्षण

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?