NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बनाए रिकार्ड विधायक प्रतिनिधि… 30 कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

By Newsnow CG 02/03/2024
Share

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले भाजपा को लोकसभा में 1 लाख बड़ी लीड दिलाने का संकल्प दोहराते हुए “सुपर 30 विधायक प्रतिनिधि” की घोषणा की है। विधायक सेन ने कहा कि वैशाली नगर की जनता और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने विधानसभा में उन्हें 41 हजार मतों के अंतर से विजय दिलाया था। अब मोदीजी की हैट्रिक के लिए भाजपा प्रत्याशी को वैशाली नगर विधानसभा से 1 लाख की लीड दिलाने हम सभी कार्यकर्ता कमर कस तैयार हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा पूरे भारतवर्ष में जनाधार के साथ हर भारतीय की पसंद बनती जा रही है। लोकसभा चुनाव सहित छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के समर्थन में हजारों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता की सेवा और राज्य तथा केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को घर घर जन जन तक पहुंचाने हम सभी संकल्पित हैं। वैशाली नगर भाजपा टीम को और भी मजबूत बनाने आज सुपर 30 प्रतिनिधियों की घोषणा उन्होंने की है, बहुत जल्द इन्हें वार्ड, निगम, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, रोजगार के क्षेत्र में सेवा की जिम्मेदारी देते हुए अहम दायित्व विधायक प्रतिनिधि के रूप में सौंपा जाएगा।

सुपर 30 विधायक प्रतिनिधि टीम में कान्हा महाराज, कन्हैया लाल लहरे महार समाज, सुनीत कुमार सिंह, हरीबंस सिंह कुशवाहा समाज, साहू समाज नेत्री भानबती साहू, भाजपा नेत्री निशा चौरसिया, भगवती देवी साव, भूतपूर्व सैनिक गिरजेश कुमार सिंह, मनीषा राठी, अक्षय श्रीवास, नम्रता महीप ढाकरे, बलदेव सिंह, वृंदा नगर निवासी बी रामाराव, कृष्णा नगर निवासी उत्तम श्रीरांगे, माडल टाउन निवासी रमेश दादर, प्रियदर्शिनी परिसर निवासी नरेंद्र बांधे, राजीव नगर निवासी दीपक भोंडेकर, लक्ष्मी नगर निवासी सुमन वर्मा, सुपेला बाजार निवासी सचिन ताम्रकार, नेहरू भवन वार्ड निवासी विवेक सेन, कांट्रैक्टर कालोनी निवासी सूर्यकांत बघेल, मुस्लिम समाज से अब्दुल समद कुरैशी, उद्योगपति नागेंद्र कुमार सिंह, कोसा नगर भाजपा मंडल महिला नेत्री मीना शुक्ला, लक्ष्मीनारायण सेन, महिला नेत्री उमा सोनकर, पूर्व पार्षद श्रीमती अनिता वर्मा, श्रमिक नेता दिलेश्वर राव, दिनेश सेन और होटल रेसार्ट कंसल्टेंट अमिताभ भट्टाचार्य को शामिल किया गया है। रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को कहा है कि वो वार्ड पार्षद/छाया पार्षद के सहयोग और सामंजस्य से जनसमस्या, विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव बना कर समय समय पर उन्हें दूर करवाने आवश्यक पहल करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को अपने वार्ड में घर-घर पहुंचा आमजन को लाभान्वित करने अहम भूमिका निभाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी को वैशाली नगर बड़ी लीड दिलाने अहम भूमिका अदा करेंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 02/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article संतों के भव्य स्वागत के लिए तैयार हुई कुंभ नगरी राजिम, राजिम कुंभ कल्प में पहुंचने लगे साधु-संत
Next Article अन्नदान महादान: स्कूली बच्चों को ‘न्योता भोजन’ में मिलेगा पौष्टिक आहार…

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?