NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

लंबे समय से फरार दो नक्सली पकड़ाए, आईईडी प्लांट करने में माहिर… पुलिस की बड़ी सफलता

By Newsnow CG 21/02/2024
Share

बीजापुर। बीजापुर में दो आरपीसी सदस्यों को गिरफ्तार करने में जवानों ने सफलता हासिल की है। पकड़े गये दोनों आरोपी आईईडी प्लांट करने में महिर हैं और कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। दोनों नक्सली लंबे समय से फरार चल रहे थे। नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना उसूर व डीआरजी की संयुक्त पार्टी ने लंबे से फरार चल रहे आरपीसी सदस्य काका लालैया (45) पिता एडमा उर्फ काका हड़मा, निवासी मारुड़बाका और आरपीसी सदस्य काका रामा (30) पिता पेंडी, निवासी मारुड़बाका थाना उसूर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने 9 सितंबर, 2022 को उसूर थाना क्षेत्र के गलगम व भुसापुर के मध्य पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से प्रेशर आईईडी बम प्लांट किए थे। जिसकी चपेट में आने से काका रामबाई (30) पति काका भीमा निवासी नेलाकांकेर को गंभीर चोट आई थी।

इसी प्रकार आरपीसी सदस्य काका लालैया उसूर थाना क्षेत्र में 27 मई 2018 को मारुड़बाका स्कूलपारा निवासी रामा पोडियाम के घर से ट्रैक्टर, सीमेंट व छड़ लूटने और 14 जून 2018 को मारुड़बाका के ग्रामीण पोड़ियाम शंकर को अपहरण करने की घटना में शामिल था। उसके विरुद्ध उसूर थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं। पकड़े गए दोनों नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 21/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हार्ट अटैक, रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती
Next Article राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?