NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

खुर्सीपार में ट्रक कंडक्टर से लूट, हाइवे पर हवा जांचने उतरा था हेल्पर… लूट कर भागे बदमाश

By Newsnow CG 06/04/2024
Share

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ट्रक के हेल्पर से लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तीन अप्रैल की रात की है। दरअसल ट्रक चालक सीमेंट लोड कर बालोद खाली करने जा रहा था। खुर्सीपार में सिग्लन के पास देर रात टायर की हवा चेक करने हेल्पर उतरा तो वहां पर तीन बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके पास से 7200 रुपए, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। घटना के बाद बालोद में सीमेंट अनलोड करने के बाद शुक्रवार को खुर्सीपार थाने पहुंचकर हेल्पर ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमडिहा पोष्ट परसवार थाना बहरी जिला सीधी निवासी अंकित बंसल पिता हीरालाल बंसल (19) कंडेक्टरी का कार्य करता है। वह अपने साथी ड्राईवर रोहित पाण्डेय के साथ राजस्थान ट्रांसपोर्ट बलौदाबाजार से ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीक्यू 7468 में सीमेंट लोड कर बालोद जा रहे थे। 3 अप्रैल की रात करीबन 10:10 बजे खुर्सीपार सिग्नल के पहले किराना स्टोर के पास रूके।

इसके बाद हेल्पर अंकित उतरकर ट्रक का हवा जांची और वहीं पर हेण्डपम्प से डिब्बे मे पानी भरा। पानी भरने के अंधेरे मे लघुशंका के लिए गया। इस दौरान पीछे से कुछ लोग आये जिनमें से एक ने अंकित का मुंह पकडा और दो लडकों ने उसके पैर पकड़ लिए। एक लड़का कह रहा था मोहित पैर को मजबूती से पकड और एक लडका बोला मुर्गेश उसके मुंह को ठीक से दबा। तीनों बदमाश हेल्पर को अंधेरे गली में ले गये और उसके पास रखे 7200 रुपए,  आधारकार्ड व चालक रोहित पाण्डेय का लाइसेंस लेकर भाग गए। घटना के बाद सीमेंअ खाली करने दोनों बालोद चले गये। बालोद में माल खाली करने के बाद शुक्रवार को वापस लौटे और खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 06/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो अधिकारियों को आई चोटें
Next Article सावधान! जलवायु परिवर्तन से घट रही है धरती की रफ्तार, क्या घड़ी, जीपीएस सिस्टम हो जाएंगे बेकार?

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?