NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

महिला सम्मेलन के लिए यातायात विभाग ने बनाया रूट चार्ट, भारी वाहनों की नो एंट्री… जानिए कैसी होगी पार्किंग व्यवस्था

By Newsnow CG 20/09/2023
Share

भिलाई। गुरुवार को जयंती स्टेडियम में होने जा रहे महिला सम्मेलन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। महिला सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। वहीं कार्यक्रम में लाखों की भीड़ का भी अनुमान है। इसे देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है। वहीं कार्यक्रम के दौरान अलग अलग रूट पर भारी वाहनों की नो एंट्री लगाई गई है।

यातायात विभाग द्वारा जारी रूट चार्ट के अनुसार कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन चालक धमधा नाका-ग्रीन चौक-राजेन्द्र प्रसाद चौक-मालवीय नगर चौक-वाय शेप ओवर ब्रिज-32 बंगला-सेक्टर 09 चौक-सेक्टर 08 चौक होते हुए बीएसपी स्कूल मैदान सेक्टर 07 में बस पार्किंग एवं दशहरा मैदान सेक्टर 07 में कार पार्किंग करेंगें। राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहन चालक पुलगांव चौक-बोरसी चौक-जेल तिराहा-ठगडा बांध ओवर ब्रिज-एमडी चौक होते हुए पंथी चौक के बाजू मैदान सेक्टर 10 ग्राउण्ड में बस एवं रूआबांधा सप्ताहिक मार्केट के सामने कार पार्किंग करेंगें।

रायपुर, अहिवारा, कुम्हारी, भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन चालक पॉवर हाऊस-मुर्गा चौक-बीएसएनल चौक-पाण्डेय चौक होते हुए सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय ग्राउण्ड में एवं सेक्टर 06 पुलिस ग्राउण्ड में बस तथा सिविक सेंटर मार्केट पार्किंग स्थल में कार पार्क करेंगे। धमतरी, अभनपुर, पाटन, उतई की ओर से आने वाले बस चालक रिसाली दशहरा मैदान एवं कार चालक डी.पी.एस. स्कूल के सामने पार्किंग करेंगे।

नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन चालक सेक्टर 07 मार्केट के सामने एवं पानी टंकी मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे। वीवीआईपी पास वाहन चालक बेरोजगार तिराहा(परिवार चौक) से बैक परिसर पार्किग में वाहन खडा करेगें। वीआईपी पास एवं मीडिया वाहन चालक जंयती स्टेडियम कटिंग फारेस्ट एवेन्यू मार्ग से स्टेडियम के पीछे वाहन पार्क करेगें।

इन मार्गों पर भारी वाहनों की नो एंट्री

  • खुर्सीपार-पावर हाउस से सेक्टर की ओर
  • उतई से मरोदा सेक्टर की ओर
  • पुलगांव चौक से बोरसी, जेल तिराहा की ओर
  • पुलगांव चौक से दुर्ग शहर की ओर
  • धमधा नाका से व्हाय सेप ओरव ब्रिज की ओर
  • नेहरू नगर से सेक्टर की ओर

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 20/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भट्ट कैंप में शामिल हुए वर्धन पूरी – विक्रम भट्ट और महेश भट्ट के साथ कर रहे हैं काम
Next Article मनेन्द्रगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : हाथी दांत और पेंगोलिन शल्क के तस्कर पकड़ाए

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?