NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भिलाई में इस बार और भी भव्य होगी “भोले बाबा की बारात”, 161 झांकियो के साथ निकलेंगे महादेव… बैठक में तय हुई रणनीति

By Newsnow CG 05/02/2024
Share

भिलाई। हर साल महाशिवरात्रि को भिलाई में निकलने वाल भोलेबाबा की बारात की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोल-बम सेवा एवं कल्याण समिति के संस्थापक व अध्यक्ष दया सिंह ने इसकी तैयारियां रविवार को खुर्सीपार में हनुमान चालीसा का पाठ कर शुरू की। दया सिंह ने तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में कार्यकर्ता व सेवादारों की बैठक बुलाई। बैठक में भोले बाबा की बारात की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा,  प्रमोद सिंह, विजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, विनोद गुप्ता, प्रकाश सिंह, संतोष चौहान, गौरव, यशवंत यादव, विनय मानिकपुरी, प्रदीप सोनी, प्रभा कुशवाहा, मंजू मिश्रा, लक्ष्मी, पुष्पा सिंह, विजयंती कौर, सरस्वती साहू, ईश्वरी चंद्राकर, माया मानिकपुरी, सुशीला सहित अन्य शामिल थे।

बता दें भिलाई में भोलेबाबा की बारात का यह 16 वां वर्ष है। साल दर साल बारात को भव्य बनाते हुए अब तक कई रिकार्ड कायम किए हैं। बोल-बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता व सेवादार महादेव के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। भिलाई को बाबा मय बनाने में दया सिंह ने अब तक कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हैं। हर साल की तरह समिति इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बहुत कुछ खास करने वाली है। बैठक में इस बारे में भी चर्चा हुई कि किस प्रकार वार्ड के हर एक व्यक्ति तक बाबा की बारात का कार्ड पहुंचाया जाएगा। बैठक में इस बात पर ध्यान दिया गया कि अन्य प्रदेशों की भी मशहूर झांकियां को बाबा की बारात में शामिल किया जाए।

8 फरवरी को इंदिरा नगर हथखोज से निकलेगी बाबा की बारात
समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, इस बार भी बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की बारात 8 फरवरी को इंदिरा नगर हथखोज से बाबा की भव्य बारात निकाली जाएगी। बारात में भजन सम्राट दुकालू यादव द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इस बार बाबा की बारात में छह प्रदेशों की विशाल झांकियां भी देखने को मिलेगी। भगवान भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में जनमानस दर्शन प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा समुद्र मंथन करने की झांकी, लक्ष्मण जी की मूर्छित झांकी भी शामिल रहेगी। आंध्रप्रदेश के दल के 51 सदस्यों द्वारा बाबा भोलेनाथ के कोया नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

भोले बाबा की बारात में यह रहेगा खास

  • बाबा भोलेनाथ की नीलकंठ स्वरूप की झांकी
  • देव-दानव, नर-नारी, रिछ वानर की झांकी
  • राजस्थान के कलाकारों की रंगारंग आतिशबाजी
  • देश के अलग-अलग जिलों के 161 झांकियां।
  • राउत नाचा, पंथी नाचा सुआ गीत अन्य यूपी का अखाड़ा प्रमुख रहेगा।
  • छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के कल्चर को भी झांकियां द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा
  • राम रावण, विभीषण, अंगद, नंदी बाबा की भी झांकी नजर आएगी।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 05/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना : विवाह प्रमाण पत्र की जगह स्वघोषित शपथ पत्र होगा मान्य, 20 फरवरी तक आवेदन अनिवार्य
Next Article महतारी वंदन योजना : आज से शुरू हुआ पंजीयन, महिलाओं में दिख रहा है उत्साह

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?