NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Railway News : एसईसीआर की 18 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच, यात्रियों को मिलेगी किफ़ायती व आरामदायक यात्रा

By Newsnow CG 15/09/2023
Share

रायपुर। देश के किसी भी कोने में जाना हो तो लोगों के लिए पहली पसंद रेलवे का सफर होता है। क्योकि यह संरक्षित परिचालन के साथ सुरक्षित और तेज है। भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा के रूप में देखा जाता है।  रोजाना हजारों-लाखों लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। वर्तमान में रेलवे द्वारा यात्रा को आरामदायक व सुविधाजनक बनाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच की सुविधा दी जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 18 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच लगाए जा रहे हैं।

बता दें एक ही ट्रेन में रेलवे अलग-अलग कोच के जरिए यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराती है। जिसमें यात्री अपने अनुसार यात्री कोच का चयन कर सकते हैं।  इसके लिए फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी या स्लीपर जैसे कोच होते हैं। एक आम यात्री की पहली पसंद थर्ड एसी कोच है। जिसकी मांग यात्रियों द्वारा सबसे अधिक की जाती है। इसकी मांग तथा लोकप्रियता को देखते हुये  रेल मंत्रालय द्वारा थर्ड एसी इकॉनामी कोच विकसित किया गया, जो कि सुविधा में परंपरागत थर्ड एसी की तुलना में अधिक बेहतर तथा आरामदायक है लेकिन इसका किराया थर्ड एसी की तुलना में काफी कम है।

इन ट्रेनों में दी जा रही थर्ड एसी इकॉनमी कोच की सुविधा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी विभिन्न ट्रेनों में इस तरह के थर्ड एसी इकॉनमी कोच लगाए गए हैं । इनमें दुर्ग-भोपाल अमरकंटक  एक्सप्रेस, दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दोनों  दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, एवं दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी इकॉनमी कोच की  सुविधा दी गई है ।थर्ड एसी इकॉनमी कोच थर्ड एसी की तरह की ही कोच है ।  इसमें वही सब सुविधाएं दी जाती है जो सुविधाएं थर्ड  एसी में यात्रियों को दी जाती है ।  थर्ड एसी में 72 सीटें होती हैं, लेकिन एसी-3 इकोनॉमी में इससे 11 सीट अधिक अर्थात 83 सीटें होती हैं । इससे यात्रियों  के लिए ज्यादा कन्फ़र्म बर्थ की सुविधा भी उपलब्ध हुई है ।

2021 में शुरू हुई थी सुविधा
भारतीय रेलवे ने थर्ड एसी इकोनॉमी कोच का संचालन साल 2021 में शुरू किया था। थर्ड एसी  इकोनॉमी कोच पुराने थर्ड एसी के मुकाबले नए हैं और आधुनिक सुविधाओं को इसमें शामिल किया गया है ।  इसको डिजाइन भी पहले की तुलना में बेहतर और अलग तरीके से किया गया है. वहीं थर्ड एसी  इकोनॉमी कोच में हर सीट के यात्री के लिए एसी डक्ट अलग-अलग लगाया गया है ।  इसके साथ हर सीट के लिए बोतल स्टैंड, रीडिंग लाइट और चार्जिंग की व्यवस्था की गई है । 

थर्ड एसी का एडवांस वर्जन है इकोनॉमी कोच
लखनऊ स्थित रेलवे के रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन ने AC-3 इकोनॉमी क्लास के कोच तैयार किए थे । यह थर्ड एसी स्लीपर क्लास का एडवांस वर्जन है । इसकी डिज़ाइन नेशनल इंस्टीट्‍यूट ऑफ डिजाइन (NID) अहमदाबाद ने देश के लोगों की ट्रैवलिंग हैबिट पर रिसर्च कर तैयार की थी । इस रिसर्च में सफर के दौरान लोगों की जरूरतों का जिक्र है । इसी रिसर्च को ध्यान में रखकर नए कोच डिजाइन किए गए हैं । कोच का लेआउट स्लीपर कोच की तुलना में काफी अलग है । इनकी फिनिशिंग भी काफी लग्जरी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Good news : शहरी क्षेत्रों में मिलेगा काबिज भूमि का निःशुल्क पट्टा, राजपत्र में प्रकाशित हुए नियम… जानें पूरी नियमावली
Next Article Asia Cup 2023 : रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, 17 को भारत से होगा फाइनल

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?