NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : पुलिस की नाक में दम करने वाला चोर पकड़ाया, चोरी के बाद झारखंड भाग जाता था शातिर

By Newsnow CG 08/09/2023
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता पाई है। दरअसल इस चोर ने जशपुर पुलिस की नाक में दम कर रखा था। बीते कुछ माह के भीतर जशपुर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में चोरी कर यह पड़ोसी राज्य झारखंड भाग जाता था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और रांची से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पास से करीब 48 लाख के जेवर सहित कुल  49 लाख 66 हजार रुपए का मशरुका बरामद किया है।

इस मामले का शुक्रवार को जशपुर एसपी डी रविशंकर ने खुलासा किया। एसपी ने बताया कि तपकरा व कांसाबेल थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही थी। इस मामले में अपराध दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी झारखंड के रांची में है। पुलिस की एक टीम भेजी गई और रांची से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सैफ अली उर्फ सनी महज 19 साल का है और वह अपने अन्य साथियों के साथ जशपुर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी सैफ व उसके साथियों के खिलाफ तपकरा थाने में पांच चोरियां, कांसाबेल में एक और एक चोरी झारखंड में की थी।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी उचित सिंह, सुमित नामदेव, शिवम तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं सैफ की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। आरोपी के पास से सोने चांदी के जेवरात कीमती 48 लाख 34 हजार 835 रुपए, स्कूटी कीमती 75 हजार व 1 लाख 31 हजार 165 रुपए नगदी सहित कुल 49 लाख 66 हजार रुपए का मशरुका बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, पिछारू राम भगत, सुरेश लकडा, संतुराम यादव, आरक्षक दीपक बंजारे, शिव शंकर, अमित एक्का, प्रमोद रौतिया, अनिल सिंह, महिला आरक्षक मंजू यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं इन प्रकरणों को सुलझाने वाली टीम के लिए एसपी डी रविशंकर ने 20000 रुपए तथा आईजी अजय यादव ने 25000 रुपए रिवार्ड की घोषणा की है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 08/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भरोसे का सम्मेलन: 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने सही किया, रूस-यूक्रेन युद्ध पर सरकार का पक्ष लेते हुए बोले मनमोहन सिंह

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?