रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में राखी बांधकर लौट रही दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद लोगों में आक्रोश है। राजधानी की सड़कों पर लोगों को गुस्सा दिया। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ महिला समाज ने रविवार शाम 4 बजे आक्रोश रैली निकाली। रैली निकाल कर महिलाओं व समाज सेवी संगंठनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। सुभाष स्टेडियम से ये रैली शुरू होकर कलेक्ट्रेट चौक होते हुए छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा के पास जाकर खत्म हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
बता दें मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में यह घटना गुरुवार रात को हुई। महासमुंद में भाई को राखी बांधकर दो सगी बहने अपने परिचित के साथ रायपुर लौट रही थी। इस दौरान रिम्स हॉस्पिटल के पास कुछ युवकों ने इनका रास्ता रोका। युवक की पिटाई की और दोनों बहनों को सुनसान जगह पर ले जाकर दुस्कर्म किया। वारदात के बाद सभी भाग गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस घटना को लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों में आक्रोश है।
बीच चौराहे पर फांसी दे आरोपियों को
इस बीच रविवार को रैली निकाल का छत्तीसगढ़ी महिला समाज के सदस्यों ने घटना की निंदा की। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर इस तरह की घटना बेहद ही निंदनीय है। हम न्यायपालिका और सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियो को बीच चौराहे पर ही फांसी पर लटकाया जाए ताकि छत्तीसगढ़ में फिर कभी दुष्कर्म की घटना ना हो। रैली में महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हुई। छात्राओं ने भी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग की है। खासकर स्कूल व कॉलेज आते जाते समय सुनसान जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए ताकि सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।




