NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

दुर्ग में नेवी अफसर के घर लाखों की चोरी, बनारस गया था परिवार और इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी

By Newsnow CG 08/04/2024
Share

भिलाई। दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले नेवी अफसर के घर पर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां के मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाले नेवी अफसर का परिवार बनारस अपने पैत्रिक गांव गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार को जब वे वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि घर पर चोरी हुई है। इस मामले में पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मानसरोवर कालोनी पद्मनाभपुर निवासी पायल पाण्डेय ने थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति निलेश पाण्डेय नेवी में हैं और उनकी पोस्टिंग मुम्बई में है। वे कुछ दिन पहले की छुट्टी में घर आए। इसके बाद सपरिवार सभी 29 मार्च 2024 को शाम को घर पर ताला लगाकर अपने पैतृक ग्राम टिकरी, बनारस (उत्तर प्रदेश) चले गए।

गांव से रविवार सुबह 10:30 बजे अपने घर ग्राम हनोदा मानसरोवर कॉलोनी लौटे। बाउण्ड्री वाल का गेट का ताला खोलकर अन्दर जाकर देखे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर पर रखी 2 लोहे का अलमारी व 2 लकडी की अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। सामान का मिलान करने पर 2 तोले की सोने का चेन लाकेट लगा हुआ, 5 जोडी कान के लम्बे टाप्स, 1 नग सोने की अंगुठी व सीसी टीवी कैमरे का डीबीआर चोरी हो गया।

तालपुरी में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी के घर पर चोरी
चोरी का एक अन्य मामला तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी तालपुरी ट्युलिप 335 में भी सामने आया है। यहां रहने वाले महेन्द्र कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में अताया कि शनिवार 6 अप्रैल को वह अपने परिवार सहित दोपहर करीबन 12.30 बजे रायपुर अपने निजी काम से गया हुआ था। इस बीच घर पर ताला लगा दिया। शाम लगभग 7.30 उनके पड़ोसी अनिल शर्मा ने फोन करके बताया कि उनके घर में कोई चोरी की नीयत से घुसा है। इसके बाद देर रात लगभग 10.30 बजे वह घर पहुंचा। वापस लौटने के बाद उसने देखा कि घर का मेन दरवाजे का लाक वाला हिस्सा टूटा हुआ था । घर अंदर देखने पर बेडरुम की आलमारी में रखा एक डायमंड रिंग, सोने का नोस पिन 4 नग, चांदी का पायल 3 नग, चांदी का सिक्का 12 नग एक ग्राम गोल्ड का लाकेट हनुमान जी छपा हुआ, चांदी की बिछिया 3 नग, इंपोर्टेड घड़ी, दो पुरानी इस्तेमाली मोबाइल चोरी हो गया। चोरों ने घर से लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 08/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग
Next Article सूर्य ग्रहण: 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखे ख्याल, जानिए और भी बहुत कुछ

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?