NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

राममय हुआ दुर्ग शहर : 251 पंडितों ने पढ़े मंत्र,  20 घोड़े व रथ बग्गी के साथ निकाली विशाल शोभायात्रा

By Newsnow CG 15/01/2024
Share

भिलाई। धार्मिक भावनाओं को प्रेरित करने के लिए मनोज राजपूत द्वारा आयोध्या में हो रही ‘श्री राम मंदिर’ के उद्घाटन के लिए एक चिट्टी सिया राम के नाम की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य 13 जनवरी को सनातन हिन्दू धर्म समाज के लिए एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा को ग्रीन चौक से शाम 4 बजे प्रारम्भ कर अग्रसेन चौक होते हुए पुराने बस स्टैंड पर समाप्त किया गया।

इस शोभा यात्रा में 251 पंडितों ने रामनाम के मंत्रो और सुगम भजनों से रैली की शोभा बढ़ाई। 20 घोड़े एवं रथ-बग्घी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। खास बात यह है की महाराष्ट्र की भव्य झांकी एवं डीजे सारंगा के साथ ही नागपुर के प्रसिद्ध ढोल-ताशा में राम नाम के भजनों और मधुर संगीतो से सभी कोई भक्सतिमय हो गये थे। दिल्ली से बाहुबली हनुमान और गौरी कृपा धुमाल झांकी की अगुवाई करते हुए शोभा यात्रा की गरिमा में चार चाँद लगा रहे थे जिसका मनमोहक रूप देखने के लिए भक्तों का ताँता लग गया था, ऐसा लग रहा था की मानो यह दुर्ग शहर नहीं अयोध्या श्री राम की नगरी हो, इस नज़ारे का भक्ति और भाव से आनंद लेते हुए 40,000 से भी अधिक की संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस कार्यक्रम को मनमोहक और आनन्दित करने के लिए छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका आरू साहू ने अपनी आवाज भगवान् राम के भक्तिमय गाने गाए।

सनातन धर्म के प्रति प्रेरित करने का उद्देश्य
आयोजन कर्ता मनोज राजपूत ने बताया कि इस शोभायात्रा के माध्यम से हम यह बताना चाहते हैं कि जिस पथ पर हम चलेंगे, उसी पथ पर आने वाली पीढ़ी को भी मार्गदर्शन मिलेगा। इसलिए हम अपने आने वाली पीढियों को सनातन धर्म के प्रति प्रेरित कर रहे है। यह सनातन धर्म मर्यादा का प्रतीक है, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे शहर के लोगों को धर्म से जोडऩा है। मनोज राजपूत ने कहा कि यह दुर्ग शहर की सबसे बड़ी शोभयात्रा रही है, जिसमे सभी भक्तजन भक्तिमय की भावना और श्रद्धा से शामिल होकर, इस कार्यक्रम को और भी सफल बनाये है। इस शोभायात्रा में बहुत से माता पिता ने अपने बच्चो को धर्म से जोडऩे और जागरूक करने की भावना से उन्हें भगवान राम, माता सीता, उनके अनुज लक्ष्मण और अंजनी पुत्र हनुमान जी की वेषभूषा के रूप में लेकर आये थे, जिससे की हमारी परम्परा और रीती रिवाजों के प्रति हम अपने आने वाली पीढिय़ों को जागरूक कर सके।

भक्तजनों की मनोकामना को चिट्टी के माध्यम से रामलला तक पहुंचे
मनोज राजपूत ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए इस पहल को अद्भूत बनाने का आव्हान किया। इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य यह था की सभी भक्तजनों की मनोकामना को चिट्टी के माध्यम से श्री राम जी तक पहुँचाएं एवं जो भी रामभक्त ‘श्री आयोध्या धाम नहीं जा पा रहे है, उनके लिए मुख्य रूप से 13 जनवरी से एक चिट्टी सिया राम के नाम की गाड़ी छत्तीसगढ़ में चलायी गयी है। जिसमे आप सभी अपनी प्रार्थना, मनोकामना एवं सन्देश को चिट्टी लिखकर इस गाड़ी के माध्यम से आयोध्या जायेगी। इन वाहानों में एलईडी स्क्रीन का प्रदर्शन भी शामिल है, जिसमे भगवान श्री राम की भक्तिमय गीत का सुंदर प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में चिट्टी इकट्टा की जा रही है, जिसे सम्मान पूर्वक आयोध्या पहुंचाया जायेगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Breaking News : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी से की वर्चुअली चर्चा, योजनाओं की जानकारी
Next Article महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हुए डीपफेक का शिकार, सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा नकली वीडियो… जानिए वीडियो में क्या है?

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?