NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big news : भिलाई की श्रृंखला यादव हत्याकांड के दोषी को मिली 20 साल की सजा, ट्यूशन जाते समय की थी हत्या

By Newsnow CG 08/02/2024
Share

भिलाई। शहर के बहुचर्चित श्रृंखला यादव हत्याकांड के दोषी को आखिरकार कोर्ट से सजा मिली। दुर्ग कोर्ट ने आरोपी इशान ठाकुर को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 56 माह से ज्यादा चली कानूनी लड़ाई में आखिरकार श्रृंखला की मां ममता यादव को न्याय मिला। आरोपी इशान ठाकुर श्रृंखला से एकतरफा प्यार करता था और इसी जुनून में उसने इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरा शहर आक्रोशित हो गया और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करने लगा।

बता दें यह घटना 13 जून 2019 की है। 13 जून 2019 की दोपहर 3 बजे जब वो स्कूटी से सिविक सेंटर पढ़ने के लिए जा रही थी, तभी पहले से उसका पीछा कर रहे ईशान ठाकुर ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसका रास्ता रोका। इस दौरान वह जबरन प्यार का इजहार करने लगा मना करने पर उसने और श्रृंखला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में शृंखला का सिर फट गया और उसका एक हिस्सा बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी उसे सड़क पर घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया और फिर वहीं फेंक कर भाग गया।

दो सप्ताह तक लड़ी जिंदगी की जंग
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और श्रृंखला को रायपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। दो सप्ताह तक चले इलाज के बाद भी श्रृंखला को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी इशान ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नाबालिग बताते हुए पुलिस ने उसे बाल सुधार गूह भेज दिया था। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ मृतका श्रृंखला यादव की मां ने मोर्चा खोल दिया। इस दौरान पूरा शहर श्रृंखला को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा। लोगों ने प्रदर्शन किए और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कैंडल मार्च निकालकर लोगो ने की थी कड़ी सजा की मांग
लोगों ने कैंडल मार्च किए और आरोपी इशन ठाकुर के लिए फांसी की सजा की मांग की। इस दौरान शहर कोई कोना नहीं बचा जहां श्रृंखला के आरोपी को सजा देने की मांग नहीं की गई हो। यही नहीं अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए श्रृंखला की मां ममता यादव ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। जिस आरोपी को पुलिस ने नाबालिग बताकर बाल सुधार गह भेजा था वह घटना के समय नाबालिग था। मृतका श्रृंखला की मां ने इसे साबित कर दिया। लंबी चली अदालती कार्रवाई के बाद बुधवार को दुर्ग न्यायालय ने आरोपी ईशान को धारा 302, 201 और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया और उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 08/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG News : पुलिस नक्सली मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली ढेर, 8 लाख रुपए का था इनाम
Next Article विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा ऐप का मामला, विधायक रिकेश ने कहा- महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ के बाराती भिलाई में खुलेआम घूम रहे

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?