NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

रेलवे का कारनामा : रद्द ट्रेन को ऐन मौके पर कर दिया बहाल, स्टेशन पहुंचे यात्री लौट चुके थे घर… जानिए क्या है पूरा माजरा

By Newsnow CG 14/09/2023
Share

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में आए दिन रद्द हो रही ट्रेनों के बीच बुधवार को रेलवे ने एक गजब कारनामा कर डाला। रेलवे का यह कारनामा जगदलपुर में देखने को मिला। दरअसल बुधवार को जगदलपुर से रवाना होने वाली जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस को रद्द करने की सूचना जारी की गई। इस दौरान सफर के लिए स्टेशन पहुंचे यात्री वापस लौट गए। इधर लगभग दो घंटे बाद रेलवे ने उसी ट्रेन को बहाल कर दिया और तय समय पर रवाना भी कर दिया। इसके कारण जो यात्री वापस लौट चुके थे वे यात्रा करने से वंचित रह गए। मामला सामने आने के बाद रेलवे के इस कारनामे का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है यह पूरा कांड बुधवार को कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन के कारण हुआ। प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार रद्द हो रही ट्रेनों के कारण बुधवार को रेल रोको आंदोलन किया था। इसके कारण जगदलपुर से राउरकेला जाने वाली एक्सप्रेस को ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया। जगदलपुर से यह ट्रेन दोपहर 2:10 को रवाना होनी थी और ट्रेन में यात्रा करने वालों ने आरक्षण भी ककरा रखा था। इस बीच सुबह 11:40 बजे रेलवे द्वारा एक आदेश जारी किया जिसमें उक्त ट्रेन को रद्द किए जाने की सूचना थी।

दो घंटे बाद कर दिया बहाल
ट्रेन रद्द होने की सूचना स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों को मिली तो वे वापस लौट गए। गेट से उन्हें लौटा दिया गया। इसके बाद करीब 1:50 बजे फिर से सूचना जारी कर जगदलपुर- राउरकेला एक्सप्रेस को बहाल कर दिया। रेलवे ने पूर्व में जारी सूचना को निरस्त कर नई सूचना जारी की। यह सूचना ट्रेन रवाना होने के 20 मिनट पहले जारी की गई, तब तक कई यात्री वापस जा चुके थे। इस तरह कई यात्री सफर करने से वंचित रहे गए। वहीं रेलवे नियमों के तहत आरक्षित टिकट का रिफंड भी उन्हें नहीं मिल पाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन जब रवाना हुई तो चंद यात्री ही उसमें सवार थे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 14/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG News : आसमान से गिरी आफत, खेत में काम कर रहे चार लोगों की मौत… कोरबा में तीन मवेशियों की गई जान
Next Article छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार : नारायणपुर को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने दिया सर्टिफिकेट… जानिए क्यों मिला यह सम्मान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?