NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक्जीक्यूटी क्लास के कोच का कांच टूटा

By Newsnow CG 27/11/2023
Share

भुवनेश्वर। भारतीय रेलवे की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कई राज्य में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की खबरें आती रही है। ताजा मामले में रविवार रात राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। यह घटना ढेंकनाल-अंगुल रेलवे खंड में मेरामंडली और बुधपंक स्टेशनों के बीच हुई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। जारी बयान में कहा गया कि ट्रेन संख्या 20835 वंदे भारत एक्सप्रेस को भुवनेश्वर-संबलपुर रेल लाइन पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की। रेलवे के अधिकारी ने बताया इस घटना में एक्जीक्यूटिव क्लास की खिड़की का शीशा टूट गया। जिसके कारण ट्रेन 13 मिनट की देरी से पुरी पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना आरपीएफ के अधिकारी ने दी। ईसीओआर की सुरक्षा शाखा ने मामले को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सतर्क कर दिया है। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा, ईसीओआर की सुरक्षा शाखा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों का पता लगाने का काम कर रही है। साथ ही अधिकारी ने बताया कि ईस्ट कोस्ट रेलवे लोगों को ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने के लिए जागरूक कर रहा है। जिसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 27/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Crime : लड़की एक प्रेमी दो – एक आशिक ने कर दी दूसरे आशिक की हत्या, खेत में दफनाई लाश… जानिए कैसे खुला मामला
Next Article IPL-2024: शुभमन होंगे जीटी के नए कप्तान, नई जिम्मेदारी मिलने पर कही यह बात

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?