NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन : 1010 महिला समूहों को सरकार देगी 12 करोड़ रूपए का ऋण, प्रियंका गांधी होंगी शामिल

By Newsnow CG 20/09/2023
Share

भिलाई। 21 सितंबर को जयंती स्टेडियम के पास आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन, छत्तीसगढ़ की महिलाओं और महिला समूहों के स्वावलंबन का ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर 1010 महिला समूहों को महिला कोष की ऋण योजना से और 285 महिलाओं को सक्षम योजना से 12 करोड़ 01 लाख रूपए का ऋण आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खाते में अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कार्यक्रम में महिला समूहों और महिलाओं को चेक वितरण के पश्चात सभी जिलों में राशि अंतरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होने आ रही हैं।

गौरतलब है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2003 में महिला कोष का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य बनने के बाद महिला कोष के माध्यम से एक ही दिन में जारी यह सबसे बड़ी ऋण राशि है, जो कि जारी पिछली वार्षिक राशियों से भी अधिक है। अंतरित की जाने वाली राशि में प्रमुख रूप से दुर्ग जिले में 2.91 करोड़, रायपुर जिले में 1.54 करोड़ व महासमुंद जिले में 95 लाख से अधिक की राशि तथा इसी प्रकार अन्य जिलों के हितग्राहियों को राशि दी जाएगी। इस राशि का उपयोग कर महिला समूह और हितग्राही किराना दुकान, फल, सब्जी, खेती-किसानी, ब्यूटीशियन,चना-मुर्रा उत्पादन, होटल व्यवसाय, बड़ी-पापड़ निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, मशरूम उत्पादन जैसे कई काम शुरू कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए बढ़ाया 10 गुना बजट
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के अनुरोध पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक विकास को प्राथमिकता में रखते हुए महिला कोष का बजट इस वित्तीय वर्ष में बढ़ाकर 25 करोड़ रूपए कर दिया है। साथ ही नवीन कौशल्या समृद्धि योजना के लिए भी 25 करोड़ का आबंटन दिया गया है। महिलाओं की समृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ गठन के पश्चात पहली बार एक वित्तीय वर्ष में बजट 10 गुना बढ़ाकर 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

ऋण मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर
कोष द्वारा ऋण योजना व सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। महिलायें यदि स्थानीय साहूकार से ऋण लेती है तो उन्हें 60 से 120 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज देना पड़ता है जिसके कारण वे आर्थिक दुष्चक्र से बाहर नहीं निकल पाती है। इसलिये राज्य सरकार सक्षम योजना में मात्र 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है।

समूहों को अब 6 लाख रूपए तक ऋण
2019 के पूर्व समूहों को अधिकतम 2 लाख रूपए का ऋण दिया जाता था जिसकी सीमा बढ़ाकर अब 6 लाख रूपए तक कर दी गई है। दुर्ग के राधाकृष्ण महिला स्वसहायता समूह को पहला 6 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। इसी प्रकार सक्षम योजना में व्यक्तिगत महिला को अधिकतम 1 लाख रूपए का ऋण दिया जाता था, जिसकी सीमा बढ़ाकर अब 2 लाख रूपए तक कर दी गई है। विगत 05 वर्षो में महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से 39 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण वितरण किया गया। इसमें से 29 करोड़ से अधिक ऋण ब्याज सहित वापस कर दिया गया है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध होती महिलाओं को दर्शाता है। महिला कोष से माध्यम से अब तक 100 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित किया गया है। महिला समूहों द्वारा ऋणों की वापसी भी 85 प्रतिशत से अधिक है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 20/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Big News : दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
Next Article भट्ट कैंप में शामिल हुए वर्धन पूरी – विक्रम भट्ट और महेश भट्ट के साथ कर रहे हैं काम

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?