NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भारत-पाक मैच पर बारिश का साया, लीग राउंड में भी धुल गया था मैच… जानिए आज कोलंबो में कैसा है मौसम का हाल

By Newsnow CG 10/09/2023
Share

कोलंबो (एजेंसी)। एशिया कप 2023 में सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय टीम रविवार को सुपर 4 का पहला मैच अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तार से खेलेगी। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस मैच से जुड़ी यह खबर निराश कर सकती है। भारत-पाकिस्तान का यह मैच भी बारिश में धुल सकता है। मैच के वेन्यृ प्वाइंट कोलंबो में रविवार को बारिश की संभावना 70 फीसदी तक है। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की संभावना जताई है। यदि ऐसा होता है कि भारत पाक का मैच रिजर्व डे यानी सोमवार को खेला जाएगा।

बता दें इससे पहले भारत पाक के बीच लीग दौर का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब भी बारिश की वजह से मैच धुल गया था। उस मैच में भारत ने तो बल्लेबाजी की थी, लेकिन पाकिस्तान की पारी शुरू नहीं हो सकी थी।अब जब दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो फैंस पूरे मैच की उम्मीद कर रहे होंगे। हालांकि, वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, आज भी ऐसा होना मुश्किल दिख रहा है। कोलंबो में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। अगर आज मैच नहीं होता है तो इसके लिए सोमवार को भी रिजर्व-डे रखा गया है। जहां तक रविवार को मैच हो पाएगा, अगले दिन वहीं से उस मैच की शुरुआत होगी।

कोलंबो के मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को वहां भारतीय समयानुसार तीन बजे बारिश की संभावनाएं 70 प्रतिशत तक है। पूरे मैच के दौरान कोलंबो में 49 से 69 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले मैच की तरह यह मैच भी बारिश से प्रभावित रहने की संभावना है। शनिवार को यहीं पर श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भी खेला गया था। हालांकि, उस मैच में बारिश नहीं हुई, लेकिन रविवार को ऐसा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं मैच के परिणाम के लिए 20 ओवर का खेल जरूरी है। अंपायर कोशिश करेंगे कि आज ही मैच का नतीजा आ जाए। अगर दोनों पारियों में 20 ओवर का खेल हो जाता है, तो मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम पर भी आ सकता है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 10/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article G20-Summit: राजघाट पर एकत्र हुए पीएम मोदी समेत जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बापू को श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित की
Next Article रद्द ट्रेनों से बढ़ी परेशानी : 13 को कांग्रेस करेगी रेल रोको आंदोलन, इधर रेलवे का दावा कोरोना काल से बंद सभी ट्रेनें पटरी पर

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?