NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी के मर्डर का खुला राज, सोशल मीडिया पर बनाया बॉयफ्रेंड और वही निकला कातिल… जानिए क्या थी वजह

By Newsnow CG 14/03/2024
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 दिन पहले पुलिसकर्मी की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का बॉयफ्रेंड ही निकला। मूलत: यूपी के भदोही गांव का रहने वाला है और पुलिस उसे वहीं से गिरफ्तार कर लेकर पहुंची। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए हत्या की वजह भी बताई। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

बता दें विधानसभा थाना पुलिस को 5 मार्च की देर रात सूचना मिली कि आमासिवनी इलाके के पुलिस कॉलोनी में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या हो गई है। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। दरअसल मृतका के पति ने उसे फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया तो उसने पड़ोसियों को कॉल कर देखने कहा था। पड़ोसियों ने देखा तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। मृतिका जॉली सिंह का पति शिशुपाल सिंह सुकमा पुलिस में पदस्थ है। वह डॉग हैंडलर का काम करता है। घटना की सूचना के बाद मृतिका का पति रायपुर पहुंचा। इसके अलावा परिवार वाले भी यूपी से रायपुर पहुंचे थे।

पुलिस क्वार्टर में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या पुलिस के लिए बड़ा सवाल था और एसपी के निर्देश पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने जब घटना स्थल की जांच की तो मौके पर मुंबई से रायपुर की फ्लाइट टिकट मिली। इसके अलावा पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। फ्लाइट टिकट के जरिए पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे में एक डिलीवरी बॉय को संदिग्ध पाया और उसकी तलाश शुरू की। लगभग 9 दिन की मेहनत के बाद पुलिस का सफलता मिली और आरोपी को यूपी के भदोही गांव से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया।

4 साल पहले हुई थी जान पहचान
पुलिस ने इस मामले में जय सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया। दरअसल राहुल यूपी के भदोही का रहने वाला है और मुंबई कि किसी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। मृतका मृतका जॉली सिंह से उसकी 4 साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक के जरिए हुई थी। दोनों साथ में मिलकर रील्स बनाया करते थे। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ी। जॉली अपने पुलिसकर्मी पति से अलग आमासिवनी के पुलिस क्वार्टर में रहती थी। वहीं आरोपी जयसिंह भी शादी शुदा है। जॉली से मिलने वह रायपुर अक्सर डिलीवरी बॉय के गेटअप में ही आता था।

हत्या के दिन फ्लाइट से पहुंचा था रायपुर
पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल हत्या वाले दिन फ्लाइट से रायपुर पहुंचा। डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस क्वार्टर जॉली सिंह से मिलने पहुंचा। जॉली सिंह सिंह अपने प्रेमी जय सिंह से शादी करना चाहती थी। वहीं जय सिंह पहले से शादीशुदा होने के कारण इसके लिए तैयार नहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो जय सिंह ने जॉली को धक्का दिया जिससे वह गिर गई। इसके बाद उसने पास में रखी कैंची से उसे गले में वार कर दिया। इस वार के कारण जॉली सिंह की मौत हो गई। इसके बाद जय सिंह वहां से फरार हो गया।

फ्लाइट टिकट से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को केवल फ्लाइट टिकट ही मिली थी। आरोपी जय सिंह मुंबई से फ्लाइट से आया और रायपुर एयरपोर्ट से जॉली सिंह के घर पहुंचा। हत्या के बाद वह इलेक्ट्रिक वाहन से रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस में बिना टिकट बैठा और भुसावल तक गया। वहां से कमायनी एक्सप्रेस में अपने गांव भदोही पहुंचा।सारी जानकारी जुटाने पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह आगे नेपाल भागने के भी फिराक में था। पुलिस को मुंबई व रायपुर एयरपोर्ट की सीसी टीवी फुटेज में वह डिलीवरी बॉय के कपड़ों दिखा। पुलिस क्वार्टर के पास रहने वालों ने भी जॉली के घर ऐसे ही किसी युवक के आने की बात बताई थी। इसी आधार पर पुलिस आरोपी जयसिंह तक पहुंची और उसे भदोही से पकड़कर लाया गया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 14/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article साईराम टाटा भिलाई में बड़ा खेल : इंश्योरेंस क्लेम का पैसा लेने के बाद भी कंज्यूमर की गाड़ी में नहीं लगाया अलॉय व्हील, तीन माह से ग्राहक परेशान
Next Article सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : कई बड़ी वारदातों में शामिल आठ लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?