NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

रमनराज में एक लाख करोड़ का घोटाला, पीसीसी ने की ईडी से जांच की मांग, कहा- भाजपा नेता ने ही किया घोटाले का किया खुलासा

By Newsnow CG 15/11/2023
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह सहित कई केन्द्रीय नेताओं की जांच ईडी से कराने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी मांग की। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमनराज में प्रदेश में एक लाख करोड़ का घोटाला हुआ। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसका खुलासा किसी कांग्रेस नेता ने नहीं बल्कि भाजपा नेता व वैशाली नगर से भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन ने एक वीडियो के माध्यम से किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि रिकेश सेन के वीडियो के आधार पर ईडी, अमित शाह, वीणा सिंह, रमन सिंह से पूछताछ करें।

सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि रिकेश सेन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे सभी घोटालों के बारे में बता रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में 15 सालों तक सरकार थी। रमन राज में 1 लाख करोड़ घोटाला हुआ था इस बारे में हम अनेकों बार बता चुके है। हमारे आरोपों की पुष्टि रिकेश सेन के एक वीडियो से हुई है।

सुशील आनंद  ने कहा कि 15 सालों में छत्तीसगढ़ को भाजपा का चारागाह बना दिया गया था। रमन सरकार के समय भ्रष्टाचार का पैसा अमित शाह, दिवंगत अरुण जेटली जैसे नेताओं को भी जाता था। भाजपा के छोटे-बड़े नेता नागपुर, लखनऊ और दिल्ली से आकर छत्तीसगढ़ की संपदा में लूट खसोट मचाकर रखे थे। अपनी सरकार को बचाये रखने के लिये तत्कालीन भाजपाई सत्ताधीशों ने भाजपा के बड़े नेताओं के इस लूट में पूरा सहयोग दिया। दोनों हाथों से छत्तीसगढ़ की संपदा को अपने नेताओं पर लुटाया।

रमन सिंह, उनके मंत्रियों ने 15 सालों में 1 लाख करोड़ का घोटाला किया था। छत्तीसगढ़ में रमन राज में 36,000 करोड़ के नान घोटाला, अगस्ता और पनामा घोटाला, डीकेएस घोटाला, प्रियदर्शिनी सहकारी बैंक घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, घटिया मोबाइल खरीदी घोटाला, मच्छरदानी घोटाला, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे, अनुपयोगी स्काईवॉक घोटाला, 6000 करोड़ का चिटफंड घोटाला, रमन के 4700 करोड़ के शराब घोटाला, 1667 करोड़ के गौशाला घोटाला सहित एक लाख करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार के आरोप रमन सिंह पर है। रमन सरकार के दौरान इतने घोटाला हुआ, अकूत काली कमाई किया कि देश के बैंक छोटे पड़ गए रमन सिंह के मेडिकल स्टोर के पता पर अभिषाक सिंह को पनामा में खाता खुलवाना पड़ा था। भाजपा नेता ने वीडियो में कैश हैंडल के रूप में भाजपा के अनेक नेताओं का नाम भी लिया है।

रमन सरकार के दौरान हुये घोटालों का पैसा दिल्ली, लखनऊ, नागपुर और गुजरात जाता था। भाजपा के नेता रिकेश सेन जो वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी है, वे एक वीडियों में खुद बता रहे कि कैसे तत्कालीन मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह पैसे लेती थी? कैसे अमित शाह और तत्कालीन दिवंगत नेता अरुण जेटली तक लूट का पैसा पहुंचाया जाता था? यह खुलासा भाजपा का नेता कर रहा कोई गुमनाम आदमी राह चलते नहीं कर रहा। ईडी, आईटी, इस मामले की जांच का साहस क्यों नहीं दिखाती?

एक मुख्यमंत्री पर कथित बयान जो बाद में कोर्ट में बदल भी गया। ईडी प्रेस नोट जारी करके आरोप लगा सकती है तो फिर इस मामले में तो खुला वह रिकेश सेन बोल रहा इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही? 36,000 करोड़ के नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा पेपर की जांच के लिये मुख्यमंत्री ने ईडी के डायरेक्टर को पत्र लिख चुके है। केंद्र ईडी उसकी जांच क्यों नहीं कर रही है? जांच इसलिये नहीं हो रही कि लूट के सबको हिस्सा मिला है। 5 साल से छत्तीसगढ़ को लूट नहीं पा रहे तो तिलमिला रहे गलत आरोप लगा रहे। मालिक अडानी के हित पूरे नहीं हो रहे तो मुख्यमंत्री की छवि खराब कर रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू होगी गृहलक्ष्मी योजना, महिलाओं के मिलेंगे 15000 रुपए सालाना
Next Article भाजपा फार्म भरवाकर कर रही है मतदाताओं को गुमराह, गृह लक्ष्मी योजना से आएगी महिलाओं में समृद्धि- वोरा

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?