NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

संकल्प ​शिविर : सेक्टर-1 में जुटे सैकड़ो कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हुए शामिल

By Newsnow CG 26/08/2023
Share

भिलाई। कांग्रेस की संकल्प शिविर चल रहा है। इसी कड़ी में 26 अगस्त को भिलाई नगर में संकल्प शिविर का आयोजन सेक्टर 1 में किया गया। जहां मुख्य वक्ता के रूप में दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष और सीएम के सलाहकार राजेश तिवारी और विनोद वर्मा रहे। सबसे पहले तो संकल्प शिविर में सभी कांग्रेस के सिपाहियों ने एक साथ मिलकर संकल्प लिया कि वे पूरी इमानदारी और निष्ठा से कांग्रेस के लिए ​काम करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर मिलकर काम करेंगे। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार सीएम भूपेश बघेल के कहे अनुसार 75 सीट जीत कर दिखाएंगे।

शिविर में प्रमुख वक्ताओं ने बूथ के सबसे नीचले स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को रिचार्ज किया। सभी को बूथ मैनेजमेंट की कला सीखाई गई। सभी को बताया कि विधानसभा चुनाव में उन्हें कैसे काम करना है। कैसे मतदाताओं को कांग्रेस सरकार के जनहितैषी योजनाओं से हुए प्रदेश के विकास और जनता के हित के बारे में बताना है। इसी प्रकार चुनाव जीतने के कई खास टिप्स दिए। इसके अलावा विशेषज्ञों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरे जोश के साथ काम करने के लिए रिचार्ज किया।

साथ ही बताया कि 15 साल में भाजपा की सरकार ने कैसे जनता और प्रदेश का शोषणा किया है। मोदी की सरकार के नोट बंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी के नाम पर कैसे देश को और आम जनता को नुकसान पहुंचाया है। मोदी सरकार की पूरी खामियों को गिनाया गया और सब को जन-जन तक इसे प्रचार करने की जिम्मेदारी दी साथ ही प्रदेश की जनहितैषी योजना का भी घर घर तक पहुंचाने को कहा है। शिविर में मुख्य रूप से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 26/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Breaking : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की नाबालिग की हत्या, दो माह पहले मिली थी हडि्डयां… ऐसे खुला राज
Next Article विज्ञांतरिक्ष 2023: विज्ञान से अंतरिक्ष का सफर की सफलता, हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विज्ञान सप्ताह का आयोजन

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?