कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन में अति दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाईन स्नैक पहुंच गया। यह दुर्लभ सांप कर्नाटक के यशवंतपुर से ट्रेवल कर कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंच गया। रविवार सुबह जब यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंची तो इस सांप को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। सर्पमित्र राजू बर्मन ने सांप का रेस्क्यु किया तब जाकर यात्रियों के साथ ही रेल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार यशवंतपुर से कोरबा के बीच चलने वाली यशवंतपुर में एक्सप्रेस में अति दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाईन स्नैक कोरबा पहुंच गया। ट्रेन के एक बोगी में सांप की मौजूदगी से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। तत्काल मदद के लिए सर्पमित्रों को फोन किया गया। स्नैक कैचर राजू बर्मन ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया।
राजू बर्मन ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली कि यशवंतपुर कोरबा एक्सप्रेस में एक सांप निकला हुआ है। राजू ने बताया कि मौके पहुंचने पर देखा कि विलुप्त प्रजाति का ग्रीन वाइन स्नैक है जो अधिकतर केरल व कर्नाटका क्षेत्र में पाया जाता है। छत्तीसगढ़ में बहुत कम देखने को मिलता है अधिकांश हरे-भरे और जंगल वाले क्षेत्र में इस सांप को देखा जा सकता है। स्नेक कैचर राजू ने यह भी बताया कि यह सांप अक्सर बहुत कम लोगों को काटता है और काटने के बाद सूजन और बुखार आ जाता है लोगों की मौत नहीं होती छोटे बच्चों को काटने पर मामला गंभीर हो सकता है।




