NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर… जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी

By Newsnow CG 14/01/2024
Share

भिलाई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। एक सप्ताह बाद 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या के साथ ही पूरे देश में इस दिन उत्सव मनेगा। भिलाई शहर भी श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राममय होगा। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिला स्तर पर समिति के संयोजक व भिलाई निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह पूरी तैयारियों के साथ जुटे हुए हैं। दया सिंह का कहना है कि 22 जनवरी को शहर के हर घर में दिए जलाएं जाएंगे। इसके लिए भाजपा के सभी मंडलों व वार्डों में बैठकों का दौर जारी है और सभी को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

दया सिंह का कहना है कि प्रभु श्रीराम अयोध्या की धरती पर प्रतिष्ठित हों यह सपना सदियां पुराना है। हमारे पुरखों द्वारा यह सपना देखा गया था कि रामलला अपने वास्तविक घर में रहे। कई दशक बीते और अब जाकर अयोध्या में प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। दया सिंह ने कहा कि भारत वर्ष के एक-एक व्यक्ति का सौभाग्य है यह कि वे अपने सामने भगवान राम को अयोध्या में प्रतिष्ठित होता देखने वाले हैं। 22 जनवरी का वह दिन दूर नहीं है जल्द ही रामलला के दर्शन होंगे। इस विशेष पल का और भी विशेष बनाने की तैयारी है।

हर घर में जलेंगे पांच-पांच दिए
दया सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भिलाई शहर में महादिवाली बनाई जाएगी। हर घर में कम से कम पांच दिए अवश्य जलाए जाएंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ ही आरएसएस, विहिप व बजरंग दल द्वारा अपने स्तर पर लोगों तक संदेश फैलाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया हर घर में दीपक जलेंगे और आतिश बाजी होगी। श्रमिक बस्तियों में हमारे द्वारा दीया, तेल व मिठाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। कोई भी ऐसा नहीं रहेगा तो प्रभु श्रीराम के स्वागत में घर पर दिए नहीं जलाएगा। भिलाई को राममय बनाने के लिए हजारों भक्त लगातार लोगों तक संदेश फैला रहे हैं।

सभी मंडलों की ली गई है बैठक
जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कि जब से उन्हें जिम्मेदारी मिली है तब से वे सभी मंडलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चरोदा मंडल, खुर्सीपार मंडल, कैंप मंडल, पूर्व व पश्चिम मंडल, सुपेला मंडल की बैठकें की ली गई। सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के संबंध में चर्चा की गई और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई है। बैठक के दौरान भाजपा भिलाई जिला अध्यक्षा बृजेश बिचपुरिया सहित भी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे। दया सिंह ने बताया कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें अक्षत देकर प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बनने की अपील कर रहे हैं।

सभी मंदिरों में होगी लाइटिंग, लगाया जाएगा महाभोग
दया सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई के हर वार्ड में स्थित मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। भगवान राम से लेकर शिव मंदिर, मातारानी के मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों को सजाने का काम हो रहा है। वार्डों में केसरिया तोरण व घरों में भगवा झंडा लगाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी की सुबह 4 बजे से राम स्तुति शुरू होगी। इस दौरान सभी मंदिरों में विशेष आराधना के साथ महाभोग लगाया जाएगा। हलवा-पुरी, मिठाई, खिचडी का भोग लगाया जाएगा।

एलईडी स्क्रीन लगी गाड़ियों से निकालेंगे प्रभात फेरी
दया सिंह ने बताया कि श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिल भव्य प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। इसमें भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, महिला मोर्चा व अन्य समाजिक संगंठन के लोग इसमें शामिल होंगे। इसके लिए सभी समाज के लोग बढ़-चढ़ कर स्वयं से ही सामने आ रहे हैं। प्रभातफेरी में एलईडी स्क्रीन लगे वाहन, रामधुन के साथ डीजे शामिल होंगे। दया सिंह ने कहा है कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं यह एक वाक्य नहीं बल्कि सार्थक सच है। पूरा देश राम की भक्ति में लीन है और सभी भक्तों को उस पल का इंतजार है जब प्रभु राम अयोध्या में विराजेंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 14/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
Next Article CG News: छत्तीसगढ़ में एक और पर्यटन स्थल घोषित, जल्द तैयार होगा मास्टर प्लान, सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?