NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

रेलवे का कार्यालय अधीक्षक गिरफ्तार, रेलवे का 1.8 करोड़ उड़ाए सट्टे में

By @dmin 12/01/2023
Share

रायपुर। रेलवे की आकस्मिकता निधि से 1.8 करोड़ का सट्‌टा खेलने वाले कार्यालय अधीक्षक रोहित पालीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, 5 सटोरियों को भी पकड़ा गया है। इन सटोरियों के खाते में ही रोहित ने पैसे ट्रांसफर किए थे। जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, पुलिस उसकी जांच कर रही है। साथ ही, रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करने वाले 15 अधिकारी-कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं।

1.8 करोड़ के गबन के मामले की एफआईआर के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्यालय अधीक्षक पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट की डिटेल में पांच सटोरियों के नाम सामने आए हैं। इन पांचों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पालीवाल ने बताया है कि उसने इन सटोरियों के अलावा अपने रिश्तेदारों के खाते में भी पैसे डाले हैं।

विभागीय स्तर पर जो बातें सामने आ रही है, उसमें विभागीय अधिकारी, फाइनेंस डिपार्टमेंट, ऑडिटर आदि की भूमिका संदेह के घेरे में है। पालीवाल दो साल से सरकारी खजाने का व्यक्तिगत उपयोग कर रहा था। यहां तक कि उसने इसी पैसे से अपने घर में गैस सिलेंडर भी भरवाया था। ये सारी बातें अब जांच में सामने आ रही है। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह ऑनलाइन सट्‌टा खेलता था। उसी में पैसे लगाए हैं। जांच के दौरान एक आरोपी अयूब खान से पुलिस ने दो लाख रुपए जब्त भी किए हैं।

You Might Also Like

एचएससीएल कार्यालय में फन फैलाए बैठे कोबरा से मचा हड़कंप

सिविल सेवा दिवस पर : “सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए टिप्स – रतन लाल डांगी “

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा : 25 अप्रैल से 1 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन

Raigad Braking : घंटों बाथरूम में कैद कर बच्ची को कई दिनों तक खाना भी नहीं देती थी महिला शिक्षिका,जानिए क्या है मामला

Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना का गहराता संक्रमण, लगातार हो रही मरीजों की मौत

TAGGED: case, fraud, money fraud, police, police arrest, railway
@dmin 12/01/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Auto Expo Delhi – मारूति ने पेश की अपनी EV मॉडल, देखें तस्वीरें…
Next Article चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल मिला एसपी से, औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग

You Might Also Like

राज्य

एचएससीएल कार्यालय में फन फैलाए बैठे कोबरा से मचा हड़कंप

11/05/2024
राज्य

सिविल सेवा दिवस पर : “सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए टिप्स – रतन लाल डांगी “

21/04/2023
राज्य

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा : 25 अप्रैल से 1 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन

21/04/2023
फीचर्डराज्य

Raigad Braking : घंटों बाथरूम में कैद कर बच्ची को कई दिनों तक खाना भी नहीं देती थी महिला शिक्षिका,जानिए क्या है मामला

21/04/2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?