NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Elections 2023 : राजनांदगांव व कबीरधाम में गरजे राहुल गांधी, पीएम मोदी को घेरा… धान के समर्थन मूल्य पर कही यह बात

By Newsnow CG 29/10/2023
Share

राजनांदगांव। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी रविवार को राजनांदगांव व कबीरधाम में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में धान के समर्थन मूल्य से लेकर सरकार बनने पर कांग्रेस के फोकस पर बात की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने राजनांदगांव में गिरीश देवांगन तथा कवर्धा प्रत्यशी मो अकबर व पंडरिया की प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी के पक्ष में जनसभा की।

चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा पिछली बार हमने जो वादा किया वह पूरा किया। हमने जो वादा किया उससे आगे निकल गए। राहुल गांधी ने कहा इस बार भी कर्जा माफ करेंगे। हमने जो कहा करके दिखाया,  2500 रुपये समर्थन का वादा किया था पूरा किया। राहुल गांधी ने कहा कल हमने नई घोषणा की है, केजी से पीजी तक मुफ्त में शिक्षा देने का वादा किया है। छत्तीसगढ़ में सभी युवाओं को शिक्षा मुफ्त मिलेगी।  राहुल गांधी ने कहा अभी छत्तीसगढ़ में 2640 रुपए समर्थन मूल्य है और आने वाले समय में इसे 3000 तक ले जाएंगे। वहीं भूमिहीन कृषि मजदूरों को  सात हजार से बढ़ाकर 10 हजार वार्षिक अनुदान दिया जाएगा।

सरकार बनी तो कराएंगे जातीय जनगणना
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी जी ने आपसे 15 लाख रुपए व काला धन वापस लाने का वादा किया था। ये वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। वहीं कई बड़े उद्योगपति के खाते में करोड़ो रुपए दे दिए गए है। नरेन्द्र मोदी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है। उल्टे मोदी जी ने कई उद्योगपति के 14 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो जातीगत जनगणना कराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि ‘पीएम मोदी कहते हैं कि ओबीसी के लिए काम करते हैं। मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि वे जाति जनगणना से क्यों डरते हैं। वे देश को ओबीसी की सच्ची आबादी क्यों नहीं बताते। 90 बड़े अफसर ही देश को चला रहे है। इन 90 अफसरों में ओबीसी कितने हैं।

अडानी के लिए काम करते हैं पीएम मोदी
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ओबीसी, दलित, आदिवासी के लिए काम नहीं करते, वे अडानी के लिए काम करते है। राहुल गांधी ने कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू की व नोटबंदी की। इसे लेकर व्यापारियों का कहना था कि इससे कुछ फायदा नहीं हुआ। अडानी जैसे लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के काम से हर वर्ग को फायदा पहुंचा है। आगे कांग्रेस की सरकार बनी तो इसी तरह किसानों से लेकर सभी वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा।

मोदी जी उद्योगपति को मजबूत कर रहे हैं : सीएम बघेल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान में दो विचार धारा की लड़ाई है। हमारे नेता कहते हैं कि किसान मजबूत हो, कर्जा माफ हो, लेकिन मोदी जी उद्योगपति को मजबूत कर रहे हैं, कर्जा उन्हीं का माफ हो रहा। इस कवर्धा के निवासी पूर्व सीएम डॉक्टर रमन है। वे यहां से पालयन कर राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे है। अभी तक भाजपा ने अपना घोषणा पत्र तक जारी नहीं किया है। जबकि हमने कई घोषणाएं कर दी हैं। हमारी सरकार आने के बाद सभी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। इसके अलावा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा। डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा तथा अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article जिला अस्पताल में पीठ पर पिता को लादकर भटकता रहा बेटा, नहीं मिली व्हीलचेयर या स्ट्रेचर
Next Article CG Elections 2023 : राजनांदगांव व कबीरधाम में गरजे राहुल गांधी, पीएम मोदी को घेरा… धान के समर्थन मूल्य पर कही यह बात

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?