NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Politics: जनवरी के बाद नहीं चलेगी सरकार, भाजपा विधायक का दावा- 45 लोग हमारे संपर्क में

By Newsnow CG 18/09/2023
Share

बंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि सिद्धारमैया सरकार जनवरी के बाद नहीं चलेगी। बता दें कि भाजपा विधायक बासनगौड़ा आर पाटिल ने यह दावा किया है। बासनगौड़ा ने कहा कि 45 लोग उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब हम सीएम बनने वाले हैं तो नेता विपक्ष की नियुक्ति ही क्यों करें!

भाजपा विधायक का बड़ा दावा
बासनगौड़ा आर पाटिल यत्नाल ने कहा कि ‘उन्होंने (कांग्रेस सरकार) बीके हरिप्रसाद को वरिष्ठता को अहमियत नहीं दी, जिससे वह दुखी हैं। बीके हरिप्रसाद ने सिद्धारमैया के बारे में क्या कहा, यह उनका आंतरिक मामला है। लेकिन ये सारे घटनाक्रम बता रहे हैं कि जनवरी के बाद यह सरकार नहीं चलेगी। 45 लोग हमारे संपर्क में हैं। हम नेता विपक्ष की नियुक्ति के लेकर चिंता क्यों करें, जब हम मुख्यमंत्री ही बनने वाले हैं।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को सिद्धारमैया सरकार की कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। जिससे बीके हरिप्रसाद नाराज बताए जा रहे हैं। अब उन्होंने प्रदेश व्यापी दौरा शुरू कर दिया है, जिसमें वह ओबीसी समुदाय के साथ बैठकें कर रहे हैं और रैलियां कर रहे हैं। बैठकों के दौरान हरिप्रसाद सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, सीएम सिद्धारमैया ने इसकी शिकायत पार्टी के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से कर कार्रवाई की मांग की है।

तीन डिप्टी सीएम बनाने की मांग
वहीं कर्नाटक कांग्रेस में तीन डिप्टी सीएम और बनाने की मांग उठ रही है। कांग्रेस के एक नेता ने हाल ही में एससी/एसटी वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और वीरशैव लिंगायत समुदाय से एक-एक नेता को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह मांग की जा रही है। सीएम पद को लेकर भी सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच खींचतान देखने को मिली थी। हालांकि बाद में डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हो गए थे। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, डीके शिवकुमार ने किसी अन्य को डिप्टी सीएम नहीं बनाने की मांग की थी। अब तीन और डिप्टी सीएम बनाने की मांग कहीं न कहीं डीके शिवकुमार की परेशानी बढ़ा सकती है।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 18/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बीजापुर दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : 457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की देंगे सौगात
Next Article Bhilai Breaking : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम… बाल कटाने पहुंचा था सेलून

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?