NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सीएम के गृह ग्राम के लोगों ने बताया कैसा है साय का व्यक्तित्व, 500 से ज्यादा लोग पहुंचे बधाई देने

By Newsnow CG 12/12/2023
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री के रूप में अपने गांव के ही एक बेटे की नियुक्ति से ग्रामीण इतने खुश हैं कि आज ही 500 लोग बंदरचुआ और बगिया से आये। उन्होंने कहा कि हम लोग जशपुर से ही लगभग हजार लोगों को देख चुके हैं। इतनी खुशी हैं कि हम लोग बयां नहीं कर सकते। सीएम विष्णुदेव साय के गृह ग्राम के लोगों ने बताया कि उनका व्यक्तित्व कैसा है। कुनकुरी से आये नवीन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा होने से तीन दिन पूर्व ही श्री साय एक विवाह समारोह में शामिल होने कुनकुरी पहुंचे थे और लगभग दो घंटे वहां रूककर सबके साथ उन्होंने दुखसुख साझा किया है। कुनकुरी से हम लोग बड़ी संख्या में उनसे मिलने आये हैं और अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

गांव से पहुंचे सुरेश साय ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यक्तित्व बहुत ही सहज-सरल है। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी हर संभव मदद करना उनके स्वभाव में है। सबसे खास बात यह है कि वे बहुत धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। हाल ही में मेरे घर पर सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन था। इस कथा में जब मैंने श्री विष्णु देव साय को आमंत्रित किया तो उन्होंने सहज ही आने के लिए सहमति दी। हालांकि चुनाव प्रचार के व्यस्त कार्यक्रम में उनका आना बहुत मुश्किल था। फिर भी वह हमारे घर आए और सत्यनारायण भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि पूजा के पश्चात पंडित जी ने साय को विधायक के रूप में विजय का आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात आप मुख्यमंत्री बनकर भी प्रदेश की सेवा करें। जिस दिन विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर मुझे मिली तो मुझे लगा कि कितना सुंदर संयोग हमारे घर में हुआ जो आशीर्वाद के रूप में फलीभूत हो गया । इसीलिए मैं आज रायपुर मुख्यमंत्री को बधाई देने आया हूं।

मैनी नदी पर बनी पुलिया का मिला लाभ पूरे क्षेत्र को लाभ
बंदरचुआ से मुख्यमंत्री को बधाई देने आए लोगों ने बताया कि श्री साय सतत क्षेत्र के विकास में लगे रहते हैं। उनके प्रयासों से ही गांव के पास से बहने वाली मैनी नदी पर पुलिया निर्माण हुआ है। पुलिया बनने से लोगों को आवागमन में बहुत सुविधा हुई है। पहले नदी पर पुलिया ना होने से क्षेत्र वासियों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता था। मैनी नदी में तटबंध निर्माण से कटाव घटा और खेती की जमीन काफी बच गई, नहीं तो काफी जमीन कट जाती।

पंच से मुख्यमंत्री के सफर के पीछे है श्री साय का सरल और सहृदय व्यवहार
बन्दरचुआ ग्रामवासियों ने बताया किविष्णु देव साय ने पंच से मुख्यमंत्री का सफर तय किया है। इस सफर के पीछे उनका सरल और सहृदय व्यवहार है। पंच, विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे श्री साय आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं। वे लोगों के हर सुख-दुख में शामिल होते हैं। उनका मिलनसार स्वभाव उन्हें लोकप्रिय बनाता है। आम जन अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर बेझिझक उनके पास पहुँचते हैं, जिनका वे निदान करते हैं। इस अवसर पर कमल भगत, अनिल सिंह, सुरेश कुमार, रितेश सोनी, मनखुश साय, अशोक यादव, संजीव भगत, उमेश यादव, देव कुमार यादव सहित ग्राम बन्दरचुआ के अनेक निवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 12/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में उत्सव का माहौल, बगिया में आतिशबाजी कर क्षेत्रवासी कर रहे अपनी खुशियों का इजहार
Next Article breaking news : भजन लाल शर्मा बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी होंगे डिप्टी सीएम

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?