NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

एक जमीन का दो बार सौदा, रजिस्ट्री के बाद फर्जी दस्तावेज से दूसरे को बेचा, आरोपी गिरफ्तार

By Newsnow CG 02/03/2024
Share

फर्जीवाड़े के आरोप में पहले शातिर पहले भी जा चुका है जेल, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

भिलाई। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को पकड़ा है। शातिर ने एक ही जमीन का दो बार सौदा कर दोनों खरीदारों से धोखा किया। पहले उसने खुर्सीपार निवासी शख्स को जमीन बेची। रजिस्ट्री व प्रमाणीकरण होने के बाद उसी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे दूसरे को बेच दिया। इसकी जानकारी होने के बाद खुर्सीपार निवासी शख्स ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पहले भी इसी तरह के फर्जीवाड़े में जेल की हवा खा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद फिर से यही हरकत की।

दरअसल यह घटना 2014 की है। खुर्सीपार निवासी मासूक हुसैन ने 29 फरवरी को थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि ग्राम गब्दी पाटन निवासी गजेन्द्र कुमार साहू ने 11 मार्च 2014 को खसरा 505/1 रकबा 0.21 हेक्टेयर को 3 लाख रुपए में बेचा था। गजेन्द्र से रजिस्ट्री के माध्यम से स्थान उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग के समक्ष रजिस्ट्री कराया था। रजिस्ट्री कराने के बाद से गजेन्द्र द्वारा उक्त रजिस्ट्री की प्रमाणीकरण / नामांतरण की कार्यवाही नहीं की जा रही थी। प्रार्थी द्वारा बार बार अनावेदक से संपर्क कर निवेदन किये जाने के पश्चात भी अनावेदक टाल मटोल करता रहा। इस बीच प्रार्थी 2017 से 2020 तक कई बार उसके घर जाकर परिवार वालों से पूछताछ किया परन्तु वह लंबे समय तक अपने पते से गायब रहा। इसके कारण प्रमाणीकरण/ नामांतरण की कार्यवाही नहीं की जा सकी।

इसके बाद प्रार्थी गजेन्द्र के गांव पहुंचा जहां उसे पता चला कि गजेन्द्र पूर्व में कई लोगों को इस तरह से धोखा दे चुका है। उसके खिलाफ थाना पाटन, थाना सुपेला में अपराध दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। इसके बाद प्रार्थी ने शासकीय वेवसाइट देखा तो पता चला कि गजेन्द्र ने उसकी रजिस्ट्रीशुदा भूमि को अन्य व्यक्ति अरूण पिता कन्हैया लाल व्यक्ति बेच दिया है। इसके बाद उससे संपर्क करने पर भी वह नहीं मिला। इसके बाद प्रार्थी ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र साहू को उसके गांव से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 02/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भाजपा सांसद गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे चुनाव!… एक्स पर किया पोस्ट, कहा- क्रिकेट पर ध्यान देना है
Next Article संतों के भव्य स्वागत के लिए तैयार हुई कुंभ नगरी राजिम, राजिम कुंभ कल्प में पहुंचने लगे साधु-संत

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?