NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

यूपी में दो भाइयों की हत्या : पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद का किया एनकाउंटर, मुठभेड़ में पुलिस अफसर को भी लगी गोली

By Newsnow CG 20/03/2024
Share

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं की मंडी समिति पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम को बाबा कॉलोनी में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों भाई यहां के एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के बेटे आयुष (13) और अहान (6) थे। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर कटिंग सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने दो साथियों के साथ दोनों भाइयों की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद कॉलोनी के हालात बिगड़ गए और लोग काफी आक्रोशित हो गए। इधर पुलिस ने घटना के लगभग तीन घंटे बाद मुख्य आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में बदायूं के इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई को भी गोली लगी जिससे वे घायल हुए हैं।

मृतक बच्चों की दादी मुन्नी देवी ने बताया कि सामने के सैलून वाले घर आए और मुझसे बात करने लगे। इसके बाद मैंने उनसे बैठने को कहा और अंदर चाय बनाने चली गई। साजिद और जावेद सीधे घर की दूसरी मंजिल पर चले गए। संगीता नीचे अपने पार्लर में थीं। छत पर आरोपियों ने उनके तीनों बच्चों पर उस्तरे से हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें आयुष और हनी की मौत हो गई। वहीं तीसरा बच्चा पीयूष घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है। बच्चों की चीख सुनकर घरवाले और आस-पास के लोग पहुंच गए, मगर तब तक आरोपी भाग गए। हालांकि हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों का कत्ल किया। उसके हाथ बच्चों के खून से सने हुए थे। उसके पूरे शरीर पर खून ही खून लगा था। हत्या के बाद इसी हालत में वह घर से निकलकर भागा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि हत्यारा साजिद खून से सना हुआ घर से बाहर निकलकर भागा है। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लग गई। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी टीम उसे खोजती हुई शेखूपुर के जंगल में पहुंच गई। पुलिस के अनुसार जंगल में पुलिस को देख साजिद ने फायरिंग की, इसके बाद पुलिस जवाबी फायरिंग का साजिद को मार गिराया।

इस दौरान वहीं गोली लगने से इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर इंस्पेक्टर को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। आईजी डॉ. राकेश कुमार कहना है कि हत्यारोपी घर से निकलकर भागा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पहले उसने गोली चलाई, फिर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसे दो गोलियां लगी हैं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 20/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बेमेतरा पुलिस ने नष्ट कर दी 1783 लीटर शराब, कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर से कुचलवाया
Next Article पीएम मोदी का प्रचार करने तमिलनाडू से निकली बुलेट रानी राजलक्ष्मी, भिलाई में भाजपा कार्यकार्ताओं ने किया अभिनंदन

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?