NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

महतारी वंदन योजना : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के खाते में आएगी राशि, जानिए बैंक जाकर कैसे कराएं डीबीटी एक्टिव

By Newsnow CG 29/02/2024
Share

भिलाई। महतारी वंदन योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को पात्र महिला हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में राशि का अंतरण किया जाएगा। योजना अंतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए यानी हर साल 12 हजार रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 अंतर्गत लगभग 108998 आवेदन मिले हैं।

महतारी वंदन योजना अंतर्गत अनंतिम दावा आपत्ति की समयावधि खत्म होने के बाद अब प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा है। दावा आपत्ति का निराकरण 29 फरवरी तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन एक मार्च को होगा और स्वीकृति पत्र 2 मार्च को जारी होगा। पात्र हितग्राहियों की अनंतिम सूची जारी होने के बाद हितग्राही संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र या ग्राम पंचायत में जाकर अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा दी गई है। हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना के लिए  DBT वाला बैंक खाता कैसे चालू करें
वर्तमान में देखा गया है कि कई महिलाओं के खातों में डीबीटी एक्टिव नहीं है। इसके लिए क्या करना है यह भी हितग्राहियों को पता नहीं है। बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव करने के लिए पहले अपनी बैंक शाखा में जाएं। उस बैंक से  DBT शुरू करने वाला फॉर्म भरकर अपने बैंक पासबुक और आधार कार्ड का छायाप्रति लगाकर बैंक में जमा करना होगा। बैंक में फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक द्वारा आपके खाते में डीबीटी एक्टिव कर दिया जाएगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, अब डेट के साथ सर्च सकेंगे पुराने मैसेज… जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
Next Article केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास 2 मार्च को, केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे शिलान्यास

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?