NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक रिकेश की घोषणा, सभी शासकीय स्कूल व कॉलेज में लगाएंगे सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

By Newsnow CG 08/03/2024
Share

विधायक रिकेश सेन ने कहा- 15 दिन के भीतर मशीनें लगनी शुरू हो जाएंगी

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सभी मातृ शक्तियों को शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की है कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की ऐसी सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज जहां गर्ल्स स्टूडेंट अध्ययनरत हैं वहां सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। ये सैनिटरी नैपकिन मशीनें सैनिटरी नैपकिन से भरी स्टैंड-अलोन आटोमेटिक वेंडिंग मशीनें होंगी जो अतिशीघ्र सभी स्कूल और कॉलेज में उनके द्वारा स्थापित करवाई जाएंगी।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता है। हमारे देश में महिला को देवी के समान पूजा जाता है। एक तरह से किसी भी समृद्ध घर के लिए महिला एक लक्ष्मी के रूप में होती है। आज नारी सिर्फ घर की ही नहीं बल्कि देश की शान भी बन रही हैं और लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती ही जा रही हैं। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाने और नारी का महत्व सेलिब्रेट करने का आज दिन है जिसे हम सभी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं।

को स्वच्छता संबंधी बुनियादी सुविधाएं देना प्राथमिकता
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का उद्देश्य बहनों को स्वच्छता संबंधी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। हर शासकीय स्कूल और कॉलेज में आवश्यकतानुसार उपयोगकर्ता को ‘कलेक्ट हियर’ आउटलेट में मशीन से सैनिटरी नैपकिन निकालने के लिए बस एक बटन दबाना होगा। अमूमन लड़कियों और महिलाओं को, अनेक बार स्कूल-कॉलेज में प्रबंधन के पास खाली सैनिटरी नैपकिन स्टॉक के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर स्कूल कॉलेज में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन होने से सहुलियत होगी।

महिला सशक्तिकरण में भारत विश्व में अग्रणी
विधायक सेन ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में भारत पूरे विश्व में बहुत आगे है। अलग अलग क्षेत्रों में हमारी महिलाएं काम कर रही हैं जिससे बड़ा गौरवान्वित महसूस होता है। वैसे तो हर दिन महिलाओं का होता है लेकिन 8 मार्च को हम इसे विशेष तौर पर सेलिब्रेट करते हैं। मैं भी चाहता हूं कि अपने वैशाली नगर विधानसभा की माताओं बहनों के लिए कुछ करूं। मैंने तय किया है कि शासकीय जितने भी शिक्षण संस्थान हैं जहां पर बच्चियां पढ़ती हैं, उस जगह पर सैनिटरी नैपकिन की मशीन लगाई जाएंगी। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर मशीन से स्विच पुश कर सैनिटरी पैड निकाला जा सकता है और यह व्यवस्था सभी शासकीय स्कूल में शासकीय कॉलेज में की जाएगी और जितने प्राइवेट स्कूल हैं, प्राइवेट कॉलेज हैं उनमें मैं शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा कि एक पत्र जारी करें और सभी निजी स्कूलों के संचालकों को, सभी कॉलेज की संचालकों को निर्देशित करें कि वो भी अपने खर्च से सैनिटरी नैपकिन की मशीनें अवश्य लगाएं। महिला दिवस पर वैशाली नगर विधानसभा में यह एक छोटा सा प्रयास है आगे भी हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करते रहेंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 08/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article महिला दिवस पर सरकार का तोहफा : 100 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पीएम मोदी ने किया एलान
Next Article महाशिवरात्रि : मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज, सुबह से लगी भक्तों की कतार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?