NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

कोरबा में नाबालिग ने लगाई फांसी, सहेली के प्रेमी को करती थी पसंद… पिता को भी मिली थी धमकी

By Newsnow CG 01/03/2024
Share

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार की सुबह एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी अपनी ही एक सहेली के प्रेमी को पसंद करती थी और यह बात उसकी सहेली को पता चल गई। सहेली ने उसके पिता को भी धमकाया था। किशोरी शादी पार्टियों में वेटर का काम करती थी और गुरुवार को वेतन के नाम पर निकली और रात भर नहीं लौटी। सुबह पिता उसे उसकी सहेली के घर से समझा बुझाकर लाया लेकिन उसने घर पहुंचने के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। घटना बालको थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार लालघाट क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय सुमित्रा पांडेय ने शुक्रवार की सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित्रा शादी पार्टियों में वेटर का काम करती है। गुरुवार को वह अपने पिता चंद्रिका प्रसाद को वेतन लेने जाने की बात कहकर गई लेकिन वह नहीं लौटी। देर शाम को पिता सुमित्रा को खोजता हुआ उसकी सहेली के घर पहुंच गया। यहां काफी मनाने पर वह नहीं लौटी। शुक्रवार की सुबह फिर उसके घर जाकर मनाया तो घर के लिए निकली। घर पहुंचने के बाद खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमित्रा के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की पूछताछ में मृतका के पिता चंद्रिका ने बताया कि उसकी बेटी उसकी एक सहेली के प्रेमी को पसंद करती थी। उसे लेकर उसकी सहेली से कई बार उसका विवाद भी हुआ। चंद्रिका ने यह भी बताया कि सुमित्रा की सहेली ने एक बार घर पर अपनी बेटी को संभाल लेने की चेतावनी भी दी थी। फिलहाल इस पूरे मामले में बालको थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बाइक चोर पकड़ाया : शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज सहित राजनांदगांव, खैरागढ़ से चुराई पांच बाइक, स्मृति नगर पुलिस की कार्रवाई
Next Article कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अयोध्या धाम में किया प्रभु रामलला के दर्शन… प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?