NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

कांसाबेल में बनेगा मिनी स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थल तुर्रीघाट और मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By Newsnow CG 10/02/2024
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव स्थित स्टेडियम में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन और सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश के मुखिया श्री साय का ढोल बाजे और परंपरागत करमा नृत्य से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। सफाई कर्मचारी संघ, रसोईया संघ और आंगनबाड़ी सहायिका संघ, लघुवनोपज सहकारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये अभिनंदन वास्तव में आप सभी का अभिनंदन है। आपके सहयोग और आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी है। यह सरकार आपकी बेहतरी और विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित होकर कार्य करेगी। उन्होंने कांसाबेल में मिनी स्टेडियम बनाने तथा तुर्रीघाट पर्यटन स्थल और मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा की हम मोदी की गारंटी  और विकास के वादे को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रुपए देने का वादा किया था और इस दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बजट में प्रावधान कर दिया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार ने विकास के बुनियादी ढांचे को गढ़ने का काम किया था और उस दिशा में आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सरकार उसे संवारने का काम कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा रणविजय सिंह ने कहा की आपकी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है और जल्द ही आपके हित में फैसला लिया जाएगा।

सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ने अपने स्वागत उद्बोधन में अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनसे मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने हम जैसे छोटे कर्मचारियों की तकलीफ को समझा है और हमारी मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया है। इसी प्रकार वन प्रबंधन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामाधार लहरे ने भी अपने संगठन की मांगों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कर्मचारियों के हित में फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए सफाई कर्मचारी संघ, रसोईया संघ, आंगनबाड़ी सहायिका संघ, वनोपज सहकारी संघ के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 10/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article वर्षों से पगडंडी में चलने वाले मजदूरों को विधायक के प्रयास से मिलेगी सड़क, सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Next Article ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?