NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

क्या तोड़कर नहीं खानी चाहिए दवाईयां, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट…

By Newsnow CG 26/08/2023
Share

बीमार होने पर डॉक्टर हमें दवाईयां देते हैं। कुछ लोग उन दवाईयों को तोड़कर खाते हैं। आधी गोली खाना वे सही मानते हैं। शायद आप भी ऐसा ही करते हों। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं। आधी दवा खाना फायदेमंद या नुकसानदायक होता है। अगर नहीं तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको बताते हैं कि दवाइयां तोड़कर खाना सेहत के लिए कितना सही है।

Contents
क्या दवा तोड़कर खा सकते हैंकिन दवाओं को नहीं तोडऩा चाहिएकिन दवाईयों को तोड़कर खा सकते हैं

क्या दवा तोड़कर खा सकते हैं

अगर आप किसी दवा को तोड़कर खाते हैं तो ऐसा करने से पहले उस दवा पर लिखे निर्देशों को पढ़ लें। कई बार दवा पर यह लिखा होता है कि उसे तोड़कर खा सकते हैं या नहीं। अगर दवा के पीछे निर्देश में यह नहीं लिखा है तो आप डॉक्टर या मेडिकल शॉप से इसके बारें में पूछ सकते हैं। हालांकि, पिल्स या कैप्सूल गलती से भी तोड़कर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे उसके अंदर का पाउडर और डोज कम हो सकता है।

किन दवाओं को नहीं तोडऩा चाहिए

कुछ गोलियों के पीछे शॉर्ट फॉर्म में सस्टेन रिलीज, कंट्रोल रिलीज और एक्सटेंड रिलीज लिखा होता है। ऐसी दवाईयों को डॉक्टर सीधे निगलने की सलाह देते हैं। इसका साफ मतलब है कि इन दवाओं को न तो तोड़कर, ना ही चबाकर खाना चाहिए। इस तरह के टैबलेट्स शरीर में जाकर धीरे धीरे घुलती है। जिसका असर देर तक रहता है।

किन दवाईयों को तोड़कर खा सकते हैं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सभी टैबलेट्स तोड़कर नहीं खा सकते हैं। कुछ गोलियों के बीच में एक लाइन बनी होती है। उन टैबलेट्स को तोड़कर खा सकते हैं। इस लाइन की पहचान ही होती है कि इसे आप तोड़कर खा सकते हैं। ऐसे टैबलेट्स को स्कोर टैबलेट कहते हैं। अगर आपको 500 एमजी की दवा खानी है और बाजार में 1,000 एमजी की दवा मिल रही है। अगर उस पर लकीर बनी हुई है तो आप तोड़कर खा सकते हैं।

You Might Also Like

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 26/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सेक्टर 2 के घरों में डेंगू का लार्वा, निगम ने लगाया जुर्माना… दो दुकानदार व चार मकान मालिकों पर हुई कार्रवाई
Next Article सीएम भूपेश ने केन्द्र से मांगे बकाया 6000 करोड़ रुपए, पत्र लिखकर कहा- जल्द निपटाएं लंबित देनदारियां

You Might Also Like

स्वास्थ्य

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

17/05/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?