NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

टिकट का इंतजार लम्बा हुआ : खडग़े 8 को आएंगे, कांग्रेस की पहली सूची 8 के बाद!

By Newsnow CG 04/09/2023
Share

भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 सितम्बर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनका राजनांदगांव में कार्यक्रम है। कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची इसके बाद यानी 8 अक्टूबर या उसके बाद आएगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में रविवार को पार्टी की हुई बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर देर रात तक मंथन होता रहा, लेकिन फैसला नहीं लिया जा सका। चुनाव समिति की सोमवार दोपहर फिर बैठक रखी गई। बताते हैं कि कल देर रात तक चली बैठक में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि ब्लाक से आए नामों पर जिला कमेटी ने कैंची चला दी गई। जिलाध्यक्षों द्वारा अपने स्तर पर पैनल तैयार करने और मन मुताबिक सिंगल नाम का पैनल भेजने को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पहले ही सभी दावेदारों के नाम मंगवा रखे थे।

रविवार को अधूरी रह गई बैठक को आज फिर सीएम हाउस में रखा गया। चुनाव समिति की इस बैठक में नामों के पैनल तैयार किए जाएंगे। जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस की पहली सूची में 35 से 40 नाम हो सकते हैं। बताया जाता है कि प्रदेश चुनाव समिति की मंशा थी कि भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद कांग्रेस भी पहली सूची जल्द से जल्द जारी कर दे। लेकिन अब इसमें थोड़ा विलम्ब हो सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 सितम्बर को राजनांदगांव आ रहे हैं। उसके बाद ही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस कमेटी की बैठक के बाद ही प्रत्याशियों के नाम दिल्ली भेजे जाएंगे। इसके बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

जिला कमेटियों की मनमानी पर नाराजगी
कांग्रेस चुनाव समिति की कल हुई बैठक में जिला कमेटियों की मनमानी पर नाराजगी जाहिर की गई। दरअसल, ब्लाक स्तर से आए दावेदारों के आवेदनों को कई जिला कमेटियों ने शार्ट लिस्ट कर दिया था। कई कमेटियों ने तो मनमानी करते हुए सिंगल नाम ही पीसीसी को भेजे, जबकि उन्हें 5-5 नामों का पैनल बनाकर भेजना था। बताया जाता है कि प्रदेश चुनाव समिति की लम्बी चली बैठक में अधिकांश वक्त इसी माथापच्ची में बीत गया। चुनाव समिति के कई सदस्यों ने संदेह जताया कि इससे कार्यकर्ताओं में स्थानीय स्तर पर नाराजगी फैल सकती है और इसका सीधा असर चुनाव के नतीजों पर होगा।

दावेदारों ने जताई आपत्ति तो मिला जवाब
रविवार दोपहर को राजीव भवन में टिकट के दावेदार बड़ी संख्या में पहुंचे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा व पीसीसी चीफ व चुनाव समिति के संयोजक दीपक बैज के समक्ष आपत्ति जताई कि उनके नाम जब नीचे से आए तो जिला कमेटियों ने स्क्रूटनी कैसे कर दी। जब क्षेत्र में एकाधिक दावेदार थे तो सिंगल नाम ही पीसीसी को क्यों भेजे गए? इन आपत्तियों पर संज्ञान लेते हुए बैज ने सिंगल नाम आने का मतलब यह नहीं है कि उन सीटों पर टिकट पक्की हो गई। सिंगल नाम वाले क्षेत्रों में और भी नाम जोड़े जा सकते हैं। शर्त सिर्फ यह है कि जोड़े जाने वाला नाम उपयुक्त हो।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 04/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म पर राजधानी में उबाल, सड़क पर उतरे लोग… आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग
Next Article भाजपा की दूसरी सूची हो गई तैयार, आज-कल में हो सकती है घोषणा

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?