NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Loksabha Elections 2024 : राजेश मूणत ने ली लोकसभा कोर कमेटी और प्रबंधन समिति की बैठक, कहा- सभी सीटें जीतेंगे

By Newsnow CG 11/02/2024
Share

दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक लोकसभा के समीकरण के हिसाब से कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके लिए पार्टी ने 3 या 4 लोकसभा जोड़कर एक क्लस्टर बनाया है, वरिष्ठ नेताओ को क्लस्टर की जिम्मेदारी देकर पार्टी चुनाव प्रबंधन का क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर क्लस्टर अंतर्गत आने वाले दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की लोकसभा कोर कमेटी और लोकसभा प्रबंधन समिति की आवश्यक बैठक चुनाव कार्यालय में क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने ली। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतना है।

क्लस्टर प्रभारी विधायक राजेश मूणत ने आगामी 29 तारीख लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं में कार्यालय का उदघाटन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा को जो भी निर्देश और कार्ययोजनाएं मिलेंगी, उसका पालन प्रदेश भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अक्षरशः करना है, पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक सबको एकजुट होकर पार्टी की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ समिति तक ऐसा समन्वय स्थापित करना है कि व्यापक संवाद और पारदर्शिता बनी रहे।

राजेश मूणत ने बताया कि क्लस्टर प्रभारियों का मुख्य कार्य संवाद स्थापित करना और पारदर्शिता से कार्य संपन्न कराना है, हमें जितनी भी जिम्मेदारियां शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त होंगी उन्हे बूथ तक पहुंचाना और उन पर क्रियान्वयन करवाने की नीति पर गंभीरता से चलना है, आगामी नव-मतदाता सम्मेलन, शक्ति वंदन कार्यक्रम, गांव चलो अभियान के साथ साथ मीडिया और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए नए लोगों को अधिक से अधिक पार्टी प्रवेश का अभियान चलाना है। महिला समूहों और एनजीओ के बीच एक अलग अभियान चलाना है , गांव चलो घर घर चलो अभियान का शुभारंभ हो चुका है।

उन्होंने आगे कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरदस्त वापसी की है उसी तरह छत्तीसगढ़ की ग्यारह की ग्यारह लोकसभा सीटें नरेंद्र मोदी को उपहार में देनी है। क्लस्टर प्रभारी एवं विधायक राजेश मूणत ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प लेते हुए दुर्ग लोकसभा की जीत का समर्पण मांगता हूं और मुझे विश्वास है कि दुर्ग में कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाएंगे |

क्लसटर एवं लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारे द्वारा लोकसभा स्तर पर चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जो लोकसभा चुनाव समापन तक चुनाव संबंधी हर कार्य का क्रियान्वयन करेगी , लोकसभा कोर कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमे सांसद, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला भाजपा अध्यक्ष महामंत्री, विधायक आदि को शामिल किया गया ताकि उन सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी हम सभी को लगातार प्राप्त होता रहे। राजीव अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के बाद शीघ्र ही विधानसभा स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति की भी बैठक होगी इसके तुरंत बाद विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालयों का भी उदघाटन किया जाएगा। बैठक का संचालन लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल ने किया एवं आभार जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया।

बैठक में विशेष रूप से लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, क्लस्टर सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, लोकसभा विस्तारक संजय प्रधान सहित लोकसभा कोर कमेटी एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हुए।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 11/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article मैक्सवेल ने की हिटमैन रोहित शर्मा के पांच टी20 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया धमाका
Next Article उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली बड़ी सौगात, लोगों ने जताया आभार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?