NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Let’s Collab Chhattisgarh: क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश

By Newsnow CG 25/02/2024
Share

सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर चर्चा हेतु एक दिवसीय मीटअप का हुआ आयोजन
रायपुर। राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग के द्वारा नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में ‘लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने-माने सैकड़ों क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आईएएस डॉ अय्याज फकीरभाई तंबोली ने किया। कार्यक्रम में 270 से अधिक से क्रिएटरों ने भाग लिया। जनसंपर्क विभाग के द्वारा अलग-अलग कटेगरी में बेहतर कंटेंट के लिए 15 लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हए जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि इस मीटअप का उदेश्य एक सेतु पुल बनाना है खासतौर से क्रियेटिव लोगों के बीच। हम लोगों ने क्रिएटर मीट अप आयोजन इसलिए किए है क्योंकि आप लोगों के पास भी उपाय होते हैं। आप लोगों के पास भी तरीके पता है कि हम प्रशासन को बहुत आम आदमी तक ऐसे इलाकों में जहां पर प्रशासन नहीं पहुंच पाते है, वहां तक भी हम लोग कैसे पहुंच सकते हैं और कितनी तेजी से पहुंचा सकते हैं। मीट अप में सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया का महत्व, नई सरकार से युवाओं की उम्मीदें, सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर राय शुमारी की गई। कार्यक्रम में आईएएस डॉ अय्याज फकीरभाई तंबोली ने सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।

जागरुकता ही बचाव
कार्यक्रम में आईपीएस अंकिता शर्मा ने कहा कि कभी भी किसी फर्जी वेबसाइट और ऐसे लोगों के विश्वास में न आए। अगर आपके साथ कोई फ्राड या समस्या या कोई आपको किसी कारण से ब्लैकमेल करे तो घबराएं नहीं, पुलिस से संपर्क करें। अगर आपके साथ कोई धोखे से धन ले लिया या कोई फ्राड हो गया तो जल्दी से जल्दी भारत सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या अंकित कराएं। अपने मोबाइल को लॉक रखे और एप को भी लॉक रखें, जिससे आपके निजी जानकारी या चित्र या कोई डाटा चोरी न कर पाए। कार्यक्रम को आईपीएस संतोष सिंग, एएसपी पिताम्बर पटेल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पैनल डिस्क्सन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आदर्श मिश्रा, हीन शेख, कृती शर्मा, मिनेंद्र चंद्राकर, रवींद्र सिंग उपस्थित थे।

“क्रिएटर्स आफ द ईयर” का मिला सम्मान

कार्यक्रम में अभिनव भूमरकर को Fashion & Lifestyle, श्रीमती वेदांशी नीतीश बंजारी को Recipe Curator(Food Blogger), भोज राज को Food Blogger, मानस पटनायक को Education, राहुल देवांगन को Tourism, गीतेश देशमुख को Infotainment, प्रमोद साहू को Art & DIYs, रवि साहू को Culture, पुष्कर साहू,, तुषार सोलंकी को Rising Music Star, सुश्री रेणुका सिंह को Emerging Story Tellers, हिमांशु यादव को Solo Influencer (Male), ) सुश्री काजल श्रीवास को Solo Influencer (Female), अमलेश नागेश को Entertainment, सुश्री आरु साहू को Entertainment (Music) क्रिएटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड से सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 25/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका
Next Article IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकार्ड, बने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?