NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगा लाखों का चूना, रुपए दोगुना करने का दिया था झांसा… केस दर्ज

By Newsnow CG 31/03/2024
Share

भिलाई। शहर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रुपए दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से निवेश करवाना और उन पैसों को हड़प लेना नया ट्रेंड बन गया है। ताजा मामले में सेक्टर-10 निवासी एक शख्स को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए रुपए दोगुना करने का झांसा दिया और लगभग 4 लाख रुपए की ठगी की। इस मामले में शख्स ने भिलाई नगर थाने पहुंचकर अज्ञात कॉलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। भिलाई नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 10 सड़क 30 क्वाटर 1 बी निवासी जी वेणू गोपाल (55) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसे मोबाईल नंबर धारक 16232029258 एवं 917478923889 के धारक द्वारा आनलाईन ट्रेडिंग के माध्यम से पैसा दोगुना करने का लालच दिया।

उसके झांसे में आकर 26 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक अलग अलग 16 किश्तों में 390000 रुपए जमा करा लिए। लाभ के नाम पर उसमें से केवल 10108.37 रुपए निकालने दिया। इसके बाद खाता ब्लॉक हो गया। इस तरह से शातिर मोबाइल धारकों ने 390000 रुपए की ठगी की। इस मामले में शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सीएम के साथ फोटो खिचवाने की मांग लेकर जनसभा में तख्ती लेकर पहुंची मासूम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित
Next Article नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात: लोह अयस्क भरी चार ट्रकों में लगाई आग, इलाके में दहशत का माहौल

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?