NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

IPL2023 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रायल्स को उसके घर में पीटा लेकिन अंकतालिका में अब भी शीर्ष पर RR

By @dmin 20/04/2023
Share

IPL2023 जयपुर ! मार्कस स्टोइनिस (21 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और आवेश खान ( 25 रन पर तीन विकेट) के कातिलाना प्रहार की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार को राजस्थान रायल्स को उसके घर पर दस रन से हरा दिया।

IPL2023 सवाई मानसिंह स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाये जिसके जवाब में राजस्थान रायल्स छह विकेट पर 144 रन ही बना सकी। इस हार के बावजूद रन औसत पर बेहतर होने के कारण राजस्थान आठ अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है जबकि लखनऊ इतने ही अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

IPL2023 यशस्वी जायसवाल (44) और जोस बटलर (40) ने पहले विकेट के लिये 87 रन जोड़ कर राजस्थान के लिये अच्छी शुरूआत की थी मगर कप्तान संजू सैमसन (2) और बड़े शाट खेलने में माहिर शिमरन हेटमायर (2) के जल्द आउट होने से राजस्थान की पकड़ मैच में ढीली पड़ी। लखनऊ के गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों की चुस्ती ने मेजबान को इस दवाब से उबरने नहीं दिया जो आखिर में जीत हार के बीच बड़ा अंतर साबित हुआ। आवेश खान ने देवदत्त पडिकल (26) और हेटमेयर के अलावा ध्रुव जुरेल (0) के उपयोगी विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया। इससे पहले स्टोइनिस ने यशस्वी और बटलर का विकेट चटका कर खतरनाक जोड़ी का अंत किया।

IPL2023 टास हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे लखनऊ की शुरूआत अच्छी रही। काइल मेयर्स (51) और केएल राहुल (39) की ठोस शुरूआत के बाद हालांकि टीम को दीपक हुड्डा (2) और आयुष बडोनी (1) के रूप में दो झटके मिले मगर बाद के ओवरों ने निकोलस पूरन (29) और मार्कस स्टोइनिस (21) के बीच 45 रनों की तेज भागीदारी ने टीम को सात विकेट पर 154 रनो का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में मदद की। आईपीएल के महंगे खिलाड़ियों में एक हुड्डा एक बार फिर असफल साबित हुये।

राजस्थान की ओर से रविचंद्रन अश्विन को दो विकेट मिले जबकि जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने एक एक विकेट हासिल किया।

IPL2023 पारी के आखिरी ओवर में रन गति को बढाने के क्रम में जायंट्स ने तीन खिलाड़ी खोये। पहले स्टाेईनिस को संदीप शर्मा ने विकेट के पीछे कैच करवा कर पवेलियन पहुंचाया जिसके बाद रन चुराने के चक्कर में पूरन रन आउट हुये। आखिरी गेंद पर युद्धवीर सिंह भी रन आउट करार दिये गये।

मेयर्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके और तीन छक्के लगा कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी जबकि दूसरे छोर पर राहुल में अपनी 32 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का जमाया। रायल्स के लिये खतरनाक साबित हो रही इस भागीदारी को एडम जम्पा के स्थान पर टीम में लिये गये जेसन होल्डर ने तोड़ा जब उन्होने कप्तान राहुल को लांग आन पर खड़े जोस बटलर के हाथों कैच करवाया। अगले ही ओवर में मेयर्स चतुर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का शिकार बन कर बल्ला टांग कर लौट गये।

You Might Also Like

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीमें दो वर्गों में विजेता, दो खिलाड़ी बने बेस्ट प्लेयर

भिलाई के क्रिकेटरों को मिलेगाअब नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ, बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार हुए 15 टर्फ विकेट

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत, जीत के साथ आगाज

IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें

सिर चढ़कर बोलेगा आईपीएल का रोमांच: इन टीमों को लगाना होगा जोर, 10 में से छह टीमें ही जीत पाईं है खिताब

TAGGED: cricket, ipl2023, jaypur, Lucknow Super Giants, Rajasthan Royals
@dmin 20/04/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Breaking राज्य सरकार ने किया 18 अधिकारियों का तबादला देखिए सूची..
Next Article Durg Police : एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान करते हुए कहा सोशल मीडिया हैंडलर आरक्षक प्रशांत शुक्ला हमेशा उनके साथ परछाई जैसे .. पढ़िए पूरी खबर

You Might Also Like

खेलफीचर्ड

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीमें दो वर्गों में विजेता, दो खिलाड़ी बने बेस्ट प्लेयर

08/04/2024
खेलफीचर्ड

भिलाई के क्रिकेटरों को मिलेगाअब नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ, बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार हुए 15 टर्फ विकेट

29/03/2024
खेलफीचर्ड

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत, जीत के साथ आगाज

29/03/2024
खेलफीचर्ड

IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें

27/03/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?