NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : पति-पत्नी के विवाद में पिता ने लिया बहू का पक्ष, गुस्साए बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान

By Newsnow CG 18/02/2024
Share

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। इस दौरान उसका पिता बीच में आया और बहू का पक्ष लेते हुए बेटे को डांटने लगा। फिर क्या था इससे युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने पास में रखी टंगिया उठाई और अपने पिता की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रावबेड़ा निवासी बज्जू परचाती का बेटा मानकू 16 फरवरी की रात को अपनी पत्नी असमोतिन बाई से विवाद कर रहा था। विवाद के बीच उसके पिता बज्जू भी पहुंच गए। वह बहू की तरफदारी करते हुए अपने समझाते हुए उसकी गलतियां गिनाने लगे। उसे यह बात बुरी लगी और गुस्से में कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। मानकू ने अपने पिता सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए और भाग निकला।

इसके बाद गंभीर हालत में बज्जू को कांकेर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बज्जू परचाती की मौत होने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी भाग चुका था। इसके बाद पुलिस लगातार मानकू की तलाश करती रही। इस बीच रविवार को वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मानकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मानकू की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक शोभित राम साहू, सउनि कवल शोरी, सउनि हेमन्त देवांगन और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 18/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Ganja smuggling : महासमुंद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन तस्कर, 1 करोड़ से ज्यादा की गांजा जब्त
Next Article लग्जरी कार में मिला 50 लाख का सोना, 19 लाख नगदी भी बरामद… पुलिस ने किया जब्त

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?