NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

अनार खाएंगे तो नहीं होंगे बीमार, लेकिन फायदे के साथ जान लीजिए इसके नुकसान…

By Newsnow CG 26/08/2023
Share

अनार ऐसा फल है जिसे डॉक्टर को दूर रखने के लिए जाना जाता है। अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और इसे खाने से खून की कमी के साथ साथ कई सारी बीमारियां भी दूर ही रहती हैं। लाल रसीले बीजों वाला अनार ना केवल दिल के लिए अच्छा होता है बल्कि वजन घटाने में भी इसे काफी कारगर कहा जाता है। चलिए आज जानते हैं कि डाइट में अनार को शामिल करने पर क्या क्या फायदे होते हैं और साथ ही जानेंगे कि किस तरह अनार कई बार सेहत को नुकसान भी कर सकता है।

Contents
अनार खाने के फायदेअनार के संभावित नुकसान

अनार खाने के फायदे

अनार पोटैशियम से भरपूर होने के कारण दिल के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से ब्लड वैसल्स में खून के थक्के या कोलेस्ट्रोल नहीं जमता और दिल के दौरे की संभावना कम होती है। इसके साथ साथ उच्च रक्तचाप में भी अनार का सेवन सही कहा जाता है। अनार के सेवन से डायबिटीज में भी राहत मिलती है।

इम्यून सिस्टम यानी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में अनार का कोई जवाब नहीं है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बाहरी बीमारियों से लडऩे की ताकत देते हैं।

मोटापा घटाने की बात की जाए तो अनार काफी फायदेमंद माना गया है। अनार में ढेर सारा डायटरी फाइबर पाया जाता है जिसकी बदौलत खाना सही से पचता है और देर तक भूख नहीं लगती। अनार खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इसके साथ साथ अनार के पत्ते भी शरीर पर जमा एक्सट्रा फैट घटाने में कारगर माने जाते हैं।

त्वचा और दांतों की सेहत के लिए अनार को काफी प्रभावी कहा गया है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को सेहतमंद बनाने के साथ साथ चमकदार बनाता है। अनार के सेवन से समय से पहले झुर्रियां नहीं पड़तीं। अनार के बीजों के सेवन से मसूड़े संक्रमण से बचे रहते हैं औऱ उनको मजबूती मिलती है।

अनार के संभावित नुकसान

अनार केवल फायदा ही नहीं करता, कई बार कुछ लोगों को अनार का सेवन करने पर नुकसान भी होता है। दरअसल अनार के ज्यादा सेवन से डायरिया हो सकता है। जिन लोगों को दस्त की समस्या है, उनको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को स्किन एलर्जी होती है, उन्हें भी अनार का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। अनार के सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है। लेकिन जिनका ब्लड प्रेशर ज्यादा लो होता है, उनको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे बीपी ज्यादा लो हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अनार का छिलका, जड़ या तना किसी भी हालत में नहीं खाना चाहिए।

You Might Also Like

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 26/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai Breaking : सेक्टर-7 तालाब में कूदकर महिला ने दी जान, पति से विवाद के बाद घर से निकली और सुबह तालाब में मिली लाश
Next Article स्पाई-यूनिवर्स की जासूसी फिल्म में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी शारवरी वाघ…

You Might Also Like

स्वास्थ्य

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

17/05/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?