NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस के डर से किया सरेंडर… 12 दिन से था फरार

By Newsnow CG 23/11/2023
Share

जगदलपुर। बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस को हत्या के मामले में महिला के पति पर ही शक था। घटना के बाद से वह गायब था। इधर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करने दबिश दे रही थी और आरोपी पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। लगभग 12 दिन फरारी काटने के आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शिकायकर्ता गागरू ने 14 नवंबर को चौकी घोटिया थाना लोहण्डीगुडा आकर  रिपोर्ट दर्ज कराई। गागरू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी बेटी सुकबती बघेल पत्नी पंडरू बघेल 11 नवंबर को घर से बिना बताये कही चली गई थी। तलाशी के दौरान सुकबती बघेल का शव सुधापाल जंगल मे मिला। मृतका के शव को देखकर उसकी पहचान करने के बाद पुलिस ने चौकी घोटिया मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मृतका के पति पंडरू बघेल निवासी तिरथा पटेलपारा के ऊपर हत्या करने का शक किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पता तलाश शुरू कर दी। 21 नवंबर को घोटिया  चौकी पुलिस द्वारा लगातार दबिश दिये जाने व छापेमारी की कार्यवाही से आरोपी डर गया। इसके बाद आरोपी पति पंडरू ने बोधघाट थाना में आत्मसर्मपण कर दिया। सूचना मिलने पर घोटिया चौकी से पुलिस टीम बोधघाट थाना पहुंचकर आरोपी को चौकी घोटिया ले आई। आरोपी के खिलाफ धारा 302 भादवि दर्ज कर जांच में लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 23/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में दुर्ग के 6 विधानसभा सीटों की मतगणना, सुबह 8 बजे होगी शुरू
Next Article एसपी ने ली अफसरों की बैठक, अपराध को कम करने ‘प्रिवेंटिंग पुलिसिंग’ पर दिया जोर

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?