NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Health News : हाइटेक में हुई पेल्विस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, हादसे में पहुंची थीं गंभीर चोटें

By Newsnow CG 28/11/2023
Share

भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक लगभग 24 साल के युवक की पेल्विस (पेड़ू) की रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की गई। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल इस युवक के सिर पर गहरे जख्म थे। कूल्हा खिसक गया था और कलाई, हाथ, पैर में आठ फ्रैक्चर थे। युवक को गंभीर अवस्था में आधी रात को अस्पताल लाया गया था जहां तत्काल उसका इलाज प्रारंभ कर दिया गया। 15 दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हाईटेक के न्यूरो सर्जन डॉ दीपक बंसल, ऑर्थोपीडिक सर्जन डॉ दीपक सिन्हा एवं जनरल सर्जन डॉ नवील कुमार शर्मा सहित ट्रॉमा टीम ने युवक को बचाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सोमनी के पास हुआ यह कार हादसा इतना भीषण था कि युवक सिर से पैर तक जख्मी था। सिर और चेहरे पर चोट के अलावा उसकी कलाईयां, कूल्हा, पेड़ू, टखना चोटिल था। कूल्हे व कलाई में डिस्लोकेशन के अलावा 8 फ्रैक्चर थे।

सबसे बड़ी चुनौती पेल्विस का रीकंस्ट्रक्शन था। पेल्विक हड्डियाँ जांघ की हड्डी के शीर्ष के लिए सॉकेट बनाती हैं और, जांघ की हड्डी के साथ, कूल्हे के जोड़ का निर्माण करती हैं। पेल्विस स्पाइन के आधार पर लिगामेंट द्वारा टेलबोन (सैक्रम) से जुड़ा होता है। कई लिगामेंट इन हड्डियों को संभाले रखते हैं. यह जोड़ टूट कर अलग हो चुका था।

युवक का वजन लगभग 103 किलोग्राम था जिसने सर्जरी को और मुश्किल बना दिया। डॉ नवील शर्मा ने इस सर्जरी के लिए स्पेस क्रिएट किया जबकि डॉ दीपक सिन्हा ने टाइटेनियम प्लेट की मदद से पेल्विस का पुनर्निर्माण किया। इसके साथ ही कूल्हे के जोड़ को भी टाइटेनियम प्लेट की मदद से फिक्स किया गया।

सभी सर्जरी और रिडक्शन के बाद मरीज ने तेजी से स्वास्थ्य लाभ करना शुरू कर दिया। दो सप्ताह बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि पेल्विस रीकंस्ट्रक्शन एक विरल सर्जरी है जिसकी नौबत बहुत कम आती है। भिलाई के किसी अस्पताल में इस सर्जरी का यह संभवतः पहला या दूसरा मामला है। हाईटेक की ट्रॉमा टीम प्रति माह 50 से अधिक ट्रॉमा केसेस हैण्डल किये हैं जिनमें से 99 प्रतिशत मरीजों को ठीक करने में उसे सफलता मिली है।

You Might Also Like

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 28/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Breaking : सड़क किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Next Article Bhilai : कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का आयोजन, हजारों दियों की रोशनी से जगमगाई सड़क, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

You Might Also Like

स्वास्थ्य

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

17/05/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?