NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू होगी गृहलक्ष्मी योजना, महिलाओं के मिलेंगे 15000 रुपए सालाना

By Newsnow CG 15/11/2023
Share

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व महापौर नीता लोधी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार को प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है। अंतिम दिन यहां भिलाई निवास में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता ली गई। प्रेसवार्ता के पूर्व महापौर नीता लोधी ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता के माध्यम से नीता लोधी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रमुख घोषणाओं को विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस की महत्वाकांक्षी छत्तीसगढ़ गृहलक्ष्मी योजना को लागू किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीता लोधी ने सबसे पहले दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उसके बाद कांग्रेस की घोषणाओं को बारी बारी बताया। नीता लोधी ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 15000 रुपए की एकमुश्त राशि उनके खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्येश्य गृहनियों को स्वावलंबी बनाना है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ेगा। कांग्रेस की मंशा है कि हर गृहणी को इस योजना का लाभ मिले।

3200 रुपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य
प्रेसवार्ता के दौरान नीता लोधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों की पार्टी रही है और हमारी योजनाएं जनहित की रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऐसी कई योजनाओं को लागू किया जाएगा जो हर वर्ग के लिए हितकारी होंगी। पिछले वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदने वाली सरकार इस बार प्रति एकड़ 22 क्विंटल धान खरीदेगी और इसका समर्थन मूल्य 3200 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा।

200 यूनिट तक फ्री बिजली
नीता लोधी ने बताया कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने के बाद 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। इसके साथ ही 200 यूनिट से अधिक बिल आने पर 200 यूनिट तक का बिल माफ होगा। इससे 50 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होंगी। इसके तहत शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में पढ़ रहे सभी वर्गों के बच्चों को एजुकेशन और प्रवेश पर कोई भी फीस नहीं लगेगी। स्कूल की पढ़ाई पहले की तरह फ्री रहेगी।

गैस पर मिलेगी 500 रुपए की सब्सिडी
नीता लोधी ने कांग्रेस की अन्य घोषणाओं को बताते हुए कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी आय वर्ग की माता बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर रिफिल कराने पर 500 रुपए की सब्सिडी सीधे महिला के खाते में जमा होगी। तेंदूपत्ता के प्रतिबोरा 6000 रुपए साथ ही 4000 सालाना बोनस भी दिया जाएगा। पीएम आवास योजना के लगभग 7.5 लाख परिवार को केंद्र सरकार की तरफ से आवास नहीं मिला है। उन सभी परिवारों को और 10 लाख अन्य जरूरतमंद परिवारों को ‘मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना’ के आवास दिया जाएगा। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को मिलने वाली राशि को 7 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा।

स्वास्थ्य योजना के तहत मिलेंगे 10 लाख रुपए
नीता लोधी ने बताया कि डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की जगह 10 लाख रुपए दिए जाएंगे साथ ही गरीबी रेखा के ऊपर वालों को 50 हजार की बजाए 5 लाख रुपए तक की सहायता मिलेगी। प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। महिला स्व- सहायता समूहों के अलावा महिलाओं के सक्षम योजना के तहत लिए गए लोन को माफ किया जाएगा। युवाओं को बिजनेस के लिए लोन पर अभी तक 40 फीसदी सब्सिडी दी जाती थी इसे बढ़ाकर अब 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार दोबारा बनते ही शहरी निकाय में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा। प्रदेश के 6 हजार सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में बदला जाएगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai Crime : उधार के रुपए वापस मांगने पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर की मारपीट
Next Article रमनराज में एक लाख करोड़ का घोटाला, पीसीसी ने की ईडी से जांच की मांग, कहा- भाजपा नेता ने ही किया घोटाले का किया खुलासा

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?