NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

विधायक देवेन्द्र की विश्वास यात्रा को भरपूर समर्थन, बोले- भिलाई की भलाई और जनता की सेवा ही मेरा धर्म

By Newsnow CG 06/11/2023
Share

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। 6 नवंम्बर को विधायक श्री यादव ने सेक्टर 1,4,6,7, 10 और हुडकों में विश्वास ​यात्रा निकाली। जहां जनता ने ​देवेन्द्र  यादव पूरा पूरा विश्वास जताया और अपना भारी समर्थन दिया। सिर्फ यही नहीं सेक्टर 4 की बहनों ने अपने विधायक भाई के हाथों में विश्वास की मजबूत डोर रक्षा का बंधन बांधा और श्री यादव को भी बहनों ने विश्वासन दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ है। हर दुख सुख जब जिस तरह से विधायक भाई ने बहनों का साथ दिया अब बहनों की बारी है साथ निभाने की और वे विश्वास के साथ उनके साथ खड़ी है।

यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उनके मिलने के लिए हजारों की संख्या में बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें और हजारों की संख्या में युवा व बच्चे भी शामिल हुए। कई जगह पर विधायक का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए और विजय तिलक लगाकर आरती उतार कर माताओं और बहनों ने विधायक श्री यादव को जीत का आशीर्वाद ​दिया। इस ​अवसर पर विधायक देवेन्द्र  यादव ने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही हमारी असली पूंजी है। भिलाई की​ भिलाई और जनता की सेवा ही मेरा परम धर्म है।

उन्होंने कहा कि मैंने पूरी​ इमानदारी और निष्ठा से अपने भिलाई की जनता के लिए काम किया। हमेशा उनके ​लिए अवलेबल रहा। इन  5 साल में कोई घर कोई वार्ड कोई गली मोहल्ला विकास से चुके मत, कोई छूटे मत। हर वार्ड में विकास काम हो। जनता को पूरा मूलभूत सुविधा मिले। इस बात का मैने पूरा ख्याल रखा। कई बार लोगों के घर-घर जाकर लोगों का हालचाल और उनकी समस्याएं पूछी और समाधान भी किए। भिलाई की जनता जानती है कि​ जब कोरोना काल में लोगों के परिजन उनका साथ छोड़ दे रहे थे, तब भी मैं अपनी जान हथेली पर लेकर लोगों की मदद की।  तीन बार मैं कोरोना पाजिटिव हुआ। तीनों बार डॉक्टरों अस्पताल में भर्ती किया। जान पर बन आई थी, लेकिन ऊपर वाले ने  मुझे ताकत दी और अपने आशीर्वाद से ​तीनों बार मुझे बचा लिया।

विधायक के विश्वास यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जब देवेंद्र यादव सेक्टर में पहुंचे तो लोगों का भीड़ अपने आप ही उमड़ आई। लोगों ने उनका  ​पूरा समर्थन किया और नारे लगाए ​भूपेश है तो भरोसा है देवेंद्र है तो विश्वास है। जनता ने देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जताया। ​इस दौरान​ विधायक श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था कर के दिखाया। हमने कहा था हर परिवार का राशन कार्ड बनेगा। हर घर में शुद्धा पानी देंगे। सभी को पट्‌टा मिलेगा। टाउनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल जैसे कई खेल मैदान बनाएं गए। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने महिलाओं के लिए प्रदेश का दूसरा और सबसे बड़ा गार्मेँट फैक्ट्री बनाया जा रहा है। जहां 5 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला समूह को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए गए।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 06/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहे भूपेश, प्रदेश में फिर होगी कांग्रेस की वापसी
Next Article Cricket World Cup 2023 : ऐसे आउट होने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने मैत्यूज, दिग्गजों ने की शाकिब की आलोचना

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?