NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

महिला पैडलर चला रही थी नशे का कारोबार, नाबालिगों को दिया नशे का इंजेक्शन, दो पैडलर व सप्लायर गिरफ्तार

By Newsnow CG 18/02/2024
Share

गौरेला। छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गौरेला पुलिस द्वारा नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले दो पैडलर व एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। दरअसल इन ड्रग पैडलर तक पुलिस नाबालिग बच्चों के बयान के आधार पहुंची। पुलिस ने इस मामले में पैडलर बबली साहू  (34) निवासी सारबहरा गौरेला व नसरीन  (30) निवासी भरियान खोर पुराना गौरेला तथा सप्लायर प्रिंस रजक (22) निवासी वार्ड नंबर 7 खैरमाई चौक गौरेला को गिरफ्तार किया। इनके पास से 43 नग buprenarphine ip व 141 नग  avil ip, 10 मोबाइल तथा बिक्री रकम 9000 रुपए जब्त कर 21, 22 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इस मामले का खुलासा करते हुए गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि थाना प्रभारी गौरेला को सूचना प्राप्त हुई कि दो बालक बाबा तालाब के पास नशे की हालत में बैठे हुए हैं। थाना प्रभारी ने टीम भेज कर उन बालकों से जानकारी प्राप्त की जो चौंकाने वाला था। दोनों बालकों ने नशीली दवा का नशा किया हुआ था। दोनों ने बताया कि सारबहरा के बबली साहू व पुराना गौरेला के नसरीन अली के पास से खरीद कर इंजेक्शन लगवाए। दोनों ने बताया कि गौरेला का प्रिंस रजक इनको इंजेक्शन लाकर देता है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। थाना गौरेला एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा तीनों आरोपियों के बारे में जानकारी ली गई। दो आरोपी अपने घर में तथा एक आरोपी पेंड्रा में होने की जानकारी मिलने पर दूसरी टीम थाना पेंड्रा एवम साइबर सेल की तैयार कर एक साथ तीनों को हिरासत में लिया गया। जिनसे प्रतिबंधित एम्पूल, बिक्रीरकम, मोबाइल आदि जप्त किया गया है। नारकोटिक एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कार्यवाही किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 18/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bijapur : भरे बाजार नक्सलियों ने कमांडर पर किया टंगिया से हमला, साप्ताहिक बाजार में लगी थी ड्यूटी
Next Article CG Breaking : पीएम आवास योजना का पर्यवेक्षक बताकर ग्रामीणों से ठगी, तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?