NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने की युवती की हत्या, गुमराह करने पेड़ पर लटकाया शव… आरोपी गिरफ्तार

By Newsnow CG 21/02/2024
Share

जगदलपुर। तीन दिन पहले जंगल में पेड़ पर युवती की आत्महत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी, इससे त्रस्त होकर प्रेमी उसे अपने साथ जंगल में ले गया। जंगल में प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रेमिका की हत्या कर उसे पेड़ पर फंदे से लटका दिया, ताकि लोगों को लगे कि युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी के शाम 4 बजे रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने सहेली के साथ ग्राम कुरलुबहार गई थी। प्रार्थी की पुत्री रात्रि में घर वापस नही आने पर उसकी सहेली से पूछने पर उसने बताया कि प्रार्थी के पुत्री के साथ महेश के मोटर सायकल में बैठकर रात्रि 10.30 बजे वापस आ गई थी। प्रार्थी की पुत्री के घर नही आने पर प्रार्थी अपने सगे सम्बंधियों एवं रिश्तेदारों के यहां पता तलाश की। इस बीच 18 फरवरी 2024 को 10  बजे गांव के लोगों के माध्यम से पता चला कि उसकी बेटी ने भुसरकली जंगल में फांसी लगा ली है।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकडी में मर्ग क्र. 07/2024 धारा 174 जा.फी. कायम कर थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू के हमराह स्टॉफ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के निरीक्षण पर युवती की मौत संदिग्ध लगी। घटनास्थल की बारिकी से जांच कर सबूत एकत्रित किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदलपुर से वैज्ञानिक अधिकारी  शषांक द्विवेदी को बुलाया गया। घटनास्थल की बारिकी से जांच कर युवती की मौत में संदेह जाहिर किया गया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में युवती के साथ अनाचार करने के साथ ही युवती की हत्या गला घोटकर करने की बात सामने आई। जांच में पता चला युवती किसी युवक के साथ प्रेम में थी और अपने प्रेमी से शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती का प्रेम-प्रसंग कुरलूबहार में रहने वाले युवक लखींचद मरकाम से चल रहा था। लखीचंद ने युवती से शादी का वादा कर उसका शारिरिक शोषण किया था। इसी दौरान लखीचंद का रिश्ता ओडिशा की एक लड़की से तय कर दिया गया। लखीचंद का रिश्ता तय होते ही युवती परेशान हो गई और वह लखीचंद से ओडिशा निवासी युवती से रिश्ता तोड़ने की बात कह रही थी। लखीचंद लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते गुस्से में था और उसने हत्या की प्लानिंग रच डाली। युवक ने गूगल में हत्या करने का तरीका भी सर्च किया, लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 21/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सीएम साय के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया ब्लड डोनेट
Next Article आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, जांजगीर चांपा में होगी आमसभा, लोकसभा चुनाव का शंखनाद

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?